Akhil Bhartiya Kayastha Mahasabha Meeting Highlights Need for Economic Empowerment and Reservations शशिकांत सहाय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बने जिला अध्यक्ष, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsAkhil Bhartiya Kayastha Mahasabha Meeting Highlights Need for Economic Empowerment and Reservations

शशिकांत सहाय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बने जिला अध्यक्ष

चतरा में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक हुई, जिसमें डॉ सीबी सहाय ने सरकारी नौकरी के साथ व्यवसाय की ओर बढ़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने आर्थिक दृष्टिकोण से आरक्षण की बात की। कार्यक्रम में कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराSun, 8 June 2025 10:18 PM
share Share
Follow Us on
शशिकांत सहाय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बने जिला अध्यक्ष

चतरा, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष शशिकांत सहाय के नेतृत्व में रविवार को एक बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीबी सहाय ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे समाज का मुख्य कार्य कलम चलाना था, परन्तु आज के परिवेश में हर जाति समाज के लोग कलम उठा लिए हैं तो ऐसे में हमें भी अब सिर्फ सरकारी नौकरी पर निर्भर नहीं होते हुए व्यवसाय कि ओर भी जाना चाहिए। ऐसे हमलोगों के प्रयास से नौकरी में आर्थिक दृष्टिकोण पिछड़े सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत का आरक्षण मिला है, परन्तु आरक्षण का आधार आर्थिक दृष्टिकोण से होना चाहिए था।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने पांच लोगों को तलवार देकर सम्मानित करते हुए यह शपथ दिलाई गई के अगर समाज के लोगों को कोई आंख दिखाए तो उनके संरक्षण में यह तलवार खींच लेना है। वहीं बृजमोहन प्रसाद प्रमंडलीय अध्यक्ष के द्वारा संगठन को एक सुत्र में बांधने को लेकर सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया। कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री सुशील लाल और हजारीबाग के जिला अध्यक्ष अरुण प्रभात सिन्हा सहित जिले के पदाधिकारियों द्वारा भी संबोधित किया, साथ ही कमेटी का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष शशिकांत सहाय, कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश वर्मा, श्री मनोज प्रधान, श्री अजीत सिन्हा, श्री मिथलेश श्रीवास्तव, भागीरथ प्रसाद, श्रीमती मंजू सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष नीलम सिन्हा, जिला महामंत्री मनमीत सिन्हा, जिला संगठन मंत्री श्री विनय सिन्हा, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नीरा सिन्हा, अध्यक्ष जिला युवा प्रकोष्ठ सन्नी सिन्हा, जिला विधिक शाखा प्रकोष्ठ श्री अभय सिन्हा, जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ श्री प्रकाश सिन्हा, जिला राजनितिक प्रकोष्ठ रजनीकान्त सिन्हा, जिला मिडिया प्रभारी गौरव सिन्हा उर्फ भोलु जिला मंत्री रुपेश कुमार अध्यक्ष टण्डवा उप समिति विनय सिन्हा, अध्यक्ष कान्हाचट्टी उप समिति नवल किशोर सिन्हा, अध्यक्ष मयुरहण्ड उप समिति संतोष कुमार सिन्हा को बनाया गया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में चित्रांश परिवार सामिल हुवे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।