उत्तर भारत में 31 लाख पर 1 सांसद, दक्षिण में 21 लाख पर; बोले उपेंद्र कुशवाहा की मुजफ्फरपुर रैली की मुख्य बातें
Upendra Kushawaha Maharally: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा(आरएलएम) आज रविवार को मुजफ्फरपुर में शक्ति प्रदर्शन कर रही है। स्थानीय मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में रैली का आयोजन किया गया है। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि

Upendra Kushawaha Maharally Highlights : केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा(आरएलएम) आज रविवार को मुजफ्फरपुर में रैली हुई।। मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में रैली का आयोजन किया गया जिसका नाम है संवैधानिक अधिकार, परिसीमन सुधार महारैली। इसके माध्यम से पार्टी अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया ताकि विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर अपनी दावेदारी कर सके। रैली में कुशवाहा ने कहा कि उत्तर भारत के राज्यों में 31 लाख पर एक सांसद तथा दक्षिण भारतीय राज्यों में 21 लाख पर एक सांसद होता है।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि परिसीमन नहीं होने से उत्तर भारत के राज्यों को नुकसान हो रहा है। परिसीमन का आधार जनसंख्या होता है। लेकिन पिछले 50 सालों में किसी न किसी बहाने दो बार परिसीमन पर रोक लगाई गई। इसका नुकसान हिंदी पट्टी के राज्यों को विभिन्न योजनाओं में मिलने वाली राशि के नुकसान के तौर पर झेलना पड़ा है। उन्होंने डोमिसाइल नीति पर तेजस्वी यादव पर प्रहार किया।
Upendra Kushawaha Maharally main points
3:18 PM- उपेंद्र कुशवाहा का भाषण समाप्त, सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं से कर रहे हैं बात।
3:03 PM- बिहार की बात करें तो शिक्षित महिलाओं में प्रजनन दर तेजी से गिरा है वहीं अशिक्षित महिलाओं में अभी भी राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है।
3:02 PM- जनसंख्या केवल पॉलिसी बना देने से नहीं रोकी जा सकती। इसके लिए जन जागरूकता और आम लोगों में इच्छा शक्ति जगा कर ही नियंत्रण किया जा सकता है
3:01 PM- आबादी के आधार पर केंद्र और राज्य सरकार की चलाई जाने वाली योजनाओं में भी राशि के आवंटन में हकमारी होती है।
3:00 PM- जब उनकी आबादी बढ़ रही थी और हमारी कम थी तब उन्होंने परिसीमन का विरोध नहीं किया अब जब स्थिति उलट गई तो वह परिसीमन का विरोध कर रहे हैं।
2:57 PM- उत्तर भारत के राज्यों में 31 लाख पर एक सांसद त दक्षिण भारतीय राज्यों में 21 लाख पर एक सांसद होता है
2:56 PM- अब हम संसदीय और विधानसभा क्षेत्र के परिसीमन को लेकर लोगों की आवाज उठा रहे हैं।
2:55 PM- मेरी पार्टी ने ही सबसे पहले बीपीएससी जैसी संस्था से शिक्षक बहाली की मांग की। बीपीएससी शिक्षकों की बहाली कर रही।
2:54 PM- जिन लोगों ने सत्ता में रहते बिहार में डोमिसाइल नीति को लागू करवाया अब सत्ता से बाहर होते ही इस पर आवाज उठा रहे।
2:52 PM- उपेंद्र कुशवाहा ने देश स्तर पर सबसे पहले हमने न्यायालयों में कॉलेजियम सिस्टम को लेकर आवाज उठाई।
2:48 PM- संवैधानिक अधिकार, परिसीमन सुधार महारैली में उपेन्द्र कुशवाहा बोल रहे हैं।
2:25 PM-रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि परिसीमन का मुद्दा केवल सूबे का ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर चिंतन का विषय है
2:23 PM- 2025 के विधानसभा चुनाव पर रालोमो को कितनी सीट पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने कहा कि कुछ लोग बेवजह की बात बोलकर मीडिया की सुर्खियां बटोरते हैं पर हमारे नेता खामोशी से जनहित मुद्दों को उठाते हैं। भीड़ देखकर मीडिया तय करे कि कितनी सीट मिलना चाहिए।
2:00 PM- रालोमो के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र कुमार मिश्रा कहा कि परिसीमन नहीं कर हिंदी पट्टी के लोगों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है
1:59 PM-रालोमो के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र कुमार मिश्रा कहा कि आज जब लोग चर्चा कर रहे हैं संवैधानिक अधिकार और परिसीमन सुधार पर काम किया जाए।
1:55- PM- संवैधानिक अधिकार, परिसीमन सुधार महारैली में रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया।
1:29 PM- रालोमो की संवैधानिक अधिकार, परिसीमन सुधार महारैली में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता दिख रही है
1:27 PM- रालोमो की महारैली के सभा की विधिवत शुरुआत हो चुकी है। पार्टी नेता धर्मेंद्र सिंह ने शुरू की सभा की कार्रवाई। उन्होंने कहा पार्टी का हर एक कार्यकर्ता इंकलाबी और क्रांतिकारी है।
1:18 PM- उपेंद्र कुशवाहा मंच पर मौजूद हैं। पार्टी के अन्य नेता भाषण कर रहे हैं।
1:15 PM- मजफ्फरपुर की रैली में रालोमो के राष्ट्रीय उपेंद्र कुशवाहा पहुंच गए हैं। कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
1:07 PM-आरएलएम की महारैली में मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में बड़ी सख्या में कार्यकर्ता और नेता जुट गए हैं। पंडाल में गर्मी को देखते हुए कुलर लगाए गए हैं।
12:17 PM-राष्ट्रीय लोक मोर्चा की महारैली में नेताओं का भाषण शुरू हो गया है। मुख्य वक्ता सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का इंतजार किया जा रहा है। वे 1 बजे के बाद पहुंचेंगे।
12.17 PM- कुशवाहा की संवैधानिक अधिकार, परिसीमन सुधार महारैली को लेकर मुजफ्फरपुर के अलावे आसपास के कई जिलों में प्रचार प्रसार किए गए। 13 जिलों के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।
11.51 AM- बताया जा रहा है कि लगभग एक बजे उपेंद्र कुशवाहा रैली स्थल पर पहुंचेंगे।
11.50 AM:-रैली स्थल पर पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक जुटने लगे हैं।
11:47 AM- शहर के ऐतिहासिक मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में रैली का आयोजन किया गया है।