जदयू नेता के इस दावे के बाद अब प्रशांत किशोर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने यहां तक कह दिया कि उनकी (जदयू पार्षद सुनील सिंह) सीएम हाउस में जाने की औकात थी क्या?
आरजेडी चीफ लालू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नीतीश सरकार को घेरा है। उन्होने लिखा कि देश में रिकॉर्ड तोड़ महंगाई है। गरीबी, बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार से बिहार समेत पूरे देश के लोग परेशान हैं। बिहार में काम के नाम पर दिखावा हो रहा है। 20 वर्षों से सत्ता में बैठी सरकार बिहार का बंटाधार कर रही।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने रविवार को पटना के स्थानीय होटल में पार्टी का अधिकार गीत 'है हक हमारा आरक्षण' लॉन्च किया। इस दौरान उन्होने आरक्षण के मसले पर बीजेपी पर निशाना साधा।
आरा के शाहबाद में नव संकल्प महासभा में चिराग पासवान ने बड़ा ऐलान किया। विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर उन्होने कहा कि मैं चुनाव लडूंगा, 243 सीटों पर चुनाव लडूंगा। बिहार को फर्स्ट और बिहारियों को फर्स्ट बनाने के लिए लडूंगा। हालांकि किस सीट से चिराग चुनाव लड़ेंगे, इस पर उन्होने सस्पेंस बनाए रखा है।
Chirag Paswan Rally LIVE: आरा में लोजपा की नव संकल्प महासभा में आज बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की हुंकार गूंजी। इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि मुझे कहां से चुनाव लड़ना है। ये बिहार की जनता तय करेगी। आपका फैसला ही मेरा निर्णय होगा।
जदयू विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा है कि जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जदयू में आये थे तो अपने लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उपमुख्यमंत्री का पद मांगा था। ये सिर्फ कुर्सी के लिए काम करते हैं ना कि जनता के लिए।
इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अब राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव अपने बेटे को सीएम बनाने का सपना मगरमच्छ की तरह देख रहे हैं।
Upendra Kushawaha Maharally: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा(आरएलएम) आज रविवार को मुजफ्फरपुर में शक्ति प्रदर्शन कर रही है। स्थानीय मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में रैली का आयोजन किया गया है। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि
बिहार में अब व्यापार आयोग का गठन किया जाएगा। राज्य सरकार ने शनिवार को चार महत्वपूर्ण आयोग और एक बोर्ड का गठन किया। जिन चार आयोगों का पुनर्गठन किया गया है उनमें अतिपिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग, बिहार राज्य महिला आयोग, बाल श्रमिक आयोग, राज्य खाद्य आयोग शामिल हैं।
Chirag Paswan On Bihar Assembly Election: चिराग पासवान ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि मैं कुछ ऐसा अनोखा प्रयोग कर रहा हूं, अलग-अलग समय में भाजपा व कई बड़े दल भी अपने रार्ष्ट्रीय स्तर के नेताओं को विधानसभा का चुनाव लड़वाते रहे हैं।