कुर्बानी के ब्लड से नदियां नहीं होती प्रदूषित : एसटी हसन
Moradabad News - मुरादाबाद में पूर्व सपा सांसद डाक्टर एसटी हसन ने ईको-फ्रेंडली बकरीद मनाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सत्ताधारी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि पशुओं की कुर्बानी से प्रदूषण नहीं होता और इस मुद्दे पर...

मुरादाबाद। ईको फ्रेंडली बकरीद का त्योहार मनाए जाने पर पूर्व सपा सांसद डाक्टर एसटी हसन भड़क गए। उन्होंने सत्ताधारी पार्टी पर जोरदार हमला किया। कहा कि एक बार फिर से तमाशा शुरू कर दिया गया। क्या यह गुड्डे और गुड़िया का खेल है। सवाल किया कि पशुओं की कुर्बानी से क्या प्रदूषण होता है। क्या पटाखे फूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि बकरीद के त्योहार पर कुर्बानी का खून यदि नदियों में भी जा रहा है तो इससे कोई नुकसान नहीं हो रहा है। वह कोई केमिकल नहीं है। यहां सत्ताधारी पार्टी द्वारा विकास की कोई बात नहीं की जाती है।
सिर्फ हिंदू-मुस्लिम पर बात होती है। यह सिलसिला लगातार चल रहा है। यहां से कई हजार करोड़ रुपए का मीट और बीफ एक्सपोर्ट किया जाता है। उन्होंने कहा कि मंदिरों में भी बलि दी जाती है। इस पर तो आपत्ति नहीं की गई। इस पर भी फिक्र की जानी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।