अवैध बांग्लादेशियों पर दिल्ली पुलिस का बड़ा ऐक्शन, एक जगह पकड़े गए 66 आप्रवासी
दिल्ली पुलिस ने शहर में रह रहे अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनको वापस बांग्लादेश भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ बड़ा ऐक्शन लिया है। पुलिस ने शहर में कई वर्षों से अवैध रूप से रह रहे 66 बांग्लादेशी नागरिकों को शनिवार रात को हिरासत में लिया। इस घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे इन लोगों को बांग्लादेश भेजने की तैयारी है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पिछले कई महीनों से दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से ज्यादातर अवैध बांग्लादेशियों को वापस बांग्लादेश वापस भी भेज दिया गया है।
इस मामले की जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन विदेशी नागरिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के साथ में शुरू कर दी गई है। इन सभी लोगों ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और वे वीजा और आप्रवासन नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। अधिकारी ने कहा कि एफआरआरओ इन सभी के निर्वासन से पहले कानूनी और दस्तावेज संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। सभी को नियमानुसार बांग्लादेश भेजा जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
देश में रह रहे अवैध बांग्लादेशियों पर लगातार ऐक्शन जारी है। पिछले कुछ महीनों में दिल्ली में सैकड़ों की संख्या में अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें कई ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो सदियों से दिल्ली में रह रहे थे। हालांकि, इन लोगों के पास भारत की नागरिकता नहीं थी और इनके पास वैध वीजा भी नहीं है। ऐसे में भारत सरकार इन सभी अवैध बांग्लादेशियों को उनके देश वापस भेजने की तैयारी कर रहा है। इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए कई बांग्लादेशियों को सरकार ने वापस भेज भी दिया है।