Woman s Hand Broken by Drug Dealers in Nankamatta Police File Case स्मैक बेचने का विरोध करने पर महिला का हाथ तोड़ा, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsWoman s Hand Broken by Drug Dealers in Nankamatta Police File Case

स्मैक बेचने का विरोध करने पर महिला का हाथ तोड़ा

नानकमत्ता में स्मैक बेचने का विरोध करने पर आरोपियों ने एक महिला का हाथ तोड़ दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। घटना के समय महिला का परिवार भी वहां मौजूद था और सभी को...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSun, 8 June 2025 04:57 PM
share Share
Follow Us on
स्मैक बेचने का विरोध करने पर महिला का हाथ तोड़ा

नानकमत्ता, संवाददाता। स्मैक बेच रहे लोगों का विरोध करने पर आरोपियों ने ईंट मारकर महिला का हाथ तोड़ दिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चरनजीत कौर पुत्री करनैल सिंह निवासी ग्राम सलामता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच मई की रात उसके घर के पीछे ग्राम सलमता निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र आत्मा सिंह, मंगल सिंह, जसपाल सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह नशा बेच रहे थे। मना करने पर वे गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर उसके पिता, भाभी और मां भी वहां आ गईं। समझाने पर वे मारपीट करने लगे। एक आरोपी ने ईंट उठाकर मार दी, जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया।

परिवार के अन्य लोग भी चोटिल हुए है। उसको हायर सेंटर रेफर किया गया है। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि शनिवार को तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।