Agricultural Resolution Campaign Launched in Bokaro District to Boost Crop Production कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने खेती की दी जानकारी, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsAgricultural Resolution Campaign Launched in Bokaro District to Boost Crop Production

कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने खेती की दी जानकारी

कृषि विज्ञान केन्द्र पेटरवार द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन रविवार को 10 गांवों में किया गया। इस अभियान का उद्देश्य किसानों से संवाद करना, फसल उत्पादन बढ़ाना और नई तकनीकों के प्रति जागरूकता...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSun, 8 June 2025 05:37 PM
share Share
Follow Us on
कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने खेती की दी जानकारी

पेटरवार, प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केन्द्र पेटरवार की ओर से चलाई जा रही विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत रविवार को प्रखंड के मेरूदारू, गागा, इरगुआ,ओबरा, जेबरा, सीसीयारी, झिरके, चिपुदाग, हडमिता में कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार के प्रधान सह वरीय वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार, डॉ अरूण नाथ पुरा, डॉ जयपाल सिंह चौधरी, डॉ आदर्श कुमार श्रीवास्तव, डॉ बिनय कुमार, डॉ नीना भारती, उदय कुमार सिंह, डॉ सोमेश्वर भगत, उमेश कुमार सहित अन्य शामिल रहे। इस अभियान के तहत वैज्ञानिकों की टीम गांव-गांव जाकर किसानों से सीधे संवाद किया। अभियान में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, कृषि विभाग, आईसीएआर संस्थान, राज्य स्तरीय विभाग और कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन के अधिकारी समेत अन्य शामिल रहे।

इस अभियान के संबंध में वरीय वैज्ञानिक अनिल कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य किसानों तक पहुंचना और उनसे सीधे संवाद करना है। साथ ही खरीफ की फसलों की उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करना है ताकि कृषकों को इसका भरपूर लाभ मिल सके। बताया कि इस अभियान में चिन्हित गांव में उन्नत तकनीकों, नई किस्मों और सरकारी योजनाओं के बारे में किसानों के बीच जागरूकता फैलाना, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना, किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से फसलों में संतुलित खाद का प्रयोग कर जागरूक करना, किसानों के बीच आईसीटी का व्यापक प्रसार, धान की सीधी बुआई, फसल विविधीकरण, रेज्ड बेड का प्रसार शामिल है। इन प्रखंडों को किया गया है चयनित : बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बोकारो जिले के चार प्रखंडों चंद्रपुरा, गोमिया, कसमार और पेटरवार को चयनित किया गया है। इस अभियान के तहत चंद्रपुरा प्रखंड के 36 गांव, गोमिया प्रखंड के 10 गांव, कसमार प्रखंड के 45 और पेटरवार प्रखंड के 54 गांवों में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है ताकि गांव के किसान जागरूक होकर बेहतर तरीके से कृषि कार्य करके आत्मनिर्भर बन सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।