लखीसराय: जून महीने में किसानों को करनी चाहिए फूलगोभी की खेती
किसान जून महीने में फूल गोभी की कुछ किस्मों की खेती कर अच्छी आय हासिल कर सकते हैं। यह जल्दी तैयार होने वाली किस्म बाजार में पहले आने से किसानों को सही दाम मिलते हैं। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित...

कजरा,एक संवाददाता। फूल गोभी की कुछ किस्मों की खेती जून के महीने में कर किसान अच्छी आय हासिल कर सकते हैं। जल्दी तैयार होने वाली यह किस्म जब बाजार में आती है तब किसानों को सही दाम मिल जाता है। किसान सलाहकार अनिल कुमार सिंह ने बताया कि फूल गोभी एक महत्वपूर्ण फसल है।अपने देश में सब्जियों के रूप में इसका व्यापक तौर पर इस्तेमाल होता है।आम तौर पर फूल गोभी की सब्जी हमें विशेष कर ठंड के मौसम में मिलती है, लेकिन अब इसके उन्नत किस्में आ गई हैं, जिनकी खेती किसान भाई दूसरे सीजन में भी करते हैं।ठंड के मौसम में जब शुरुआती दौर में फूल गोभी की सब्जी आती है तो इसकी कीमत सामान्य तौर पर ज्यादा होती है।
लेकिन जैसे-जैसे आवक बढ़ती है वैसे-वैसे दाम कम हो जाते हैं।ऐसे में किसानों को बस कुछ दिन तक ही लाभ मिल पाता है। कई बार तो फूल गोभी की कीमत इतनी गिर जाती है कि किसानों का लागत भी नहीं निकल पाता और वे अपनी फसल को नष्ट कर देते हैं। लेकिन अब कृषि वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसी उन्नत किस्मों को विकसित किया है,जिनकी खेती किसान भाई जून के महीने में भी कर सकते हैं। इस समय फूल गोभी बाजार में नहीं होती। इस वजह से उनके पास अधिक कमाई करने का मौका रहता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।