Samajwadi Party Meeting Highlights Concerns of Traders Under BJP Rule भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान : सर्वेश सैनी, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsSamajwadi Party Meeting Highlights Concerns of Traders Under BJP Rule

भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान : सर्वेश सैनी

Amroha News - सपा कार्यालय पर समाजवादी व्यापार सभा की बैठक हुई, जिसमें सर्वेश सैनी ने भाजपा सरकार पर व्यापारियों, गरीबों और पिछड़ों के खिलाफ अत्याचार का आरोप लगाया। सपा जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह ने कहा कि खुदरा...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाMon, 9 June 2025 03:38 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान : सर्वेश सैनी

सपा कार्यालय पर समाजवादी व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष सर्वेश सैनी की अध्यक्षता में समाजवादी व्यापार सभा की बैठक आयोजित हुई। सर्वेश सैनी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के शासन से भारतीय समाज का प्रत्येक व्यापारी, गरीब एवं पिछड़ा परेशान है। व्यापारियों,अल्पसंख्यकों,पिछड़ों एवं गरीबों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। सपा जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव ने कहा खुदरा व्यापार से देश को टेक्स देने वाले व्यापारी वर्ग आज भी सरकारी की नीतियों के कारण परेशान हो रहे हैं। भाजपा सरकार इस और ध्यान नहीं दे रही है। इस अवसर पर मौहम्मद अलीमुद्दीन पुत्र मौखा हुसैन ग्राम अशरफपुर को समाजवादी व्यापार सभा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस दौरान संतराम सिंह यादव, मुमताज खां, राधेलाल रघुवंशी, महेश यादव, अतीक अहमद, रविपाल चिकारा, रवि यादव, विकिल चौधरी,अमित, लकी,अलीमुद्दीन, अमीर हमजा,मौहम्मद कासिम ,कल्लू खान,मौहम्मद खान, अनुमेश,अंकुश, कपिल सैनी,अमन सैनी,अभिषेक, शगुन, जमाल खान, राहुल, रजनीश यादव,विवेक यादव,अनुज यादव, नबाब सैफी, सावेज खां आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।