हनी सिंह ने बादशाह की पोस्ट पर कसा तंज, दुआ लिपा वाले विवादित बयान के बाद दी थी सफाई
बादशाह के विवादित बयान के बाद हनी सिंह का एक कमेंट चर्चा का विषय बन गया। हनी सिंह और बादशाह के फैंस आपस में सोशल मीडिया पर भिड़े पड़े हैं।

आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ 'बादशाह' से जब उनके एक फैन ने पूछा कि क्या वह दुआ लिपा के साथ गाना बनाने वाले हैं? जो जवाब में बादशाह ने लिखा- मैं उसके साथ बच्चे बनाना ज्यादा पसंद करूंगा। शुक्रवार को बादशाह का यह ट्वीट मिनटों में वायरल हो गया और अब उन्हें इस पर जमकर ट्रोल किया गया। इसके बाद जब बादशाह ने अपनी बात को जस्टिफाई करने की कोशिश की तो मामला और भी संजीदा हो गया, इस पर रैपर हनी सिंह ने सिर्फ एक शब्द का कमेंट करके उन्हें ट्रोल कर दिया। हनी सिंह ने कमेंट किया- जीनियस। और हंसने और तालियां बजाने वाले इमोजी बना दिए।
पुरानी है हनी सिंह और बादशाह की दुश्मनी
मालूम हो कि हनी सिंह और बादशाह की दुश्मनी काफी पुरानी है। एक वक्त था जब दोनों ने काफी वक्त तक साथ में काम किया था, लेकिन फिर दोनों के बीच चीजें बिगड़ने लगीं। हनी सिंह और बादशाह के रिश्ते उस वक्त और भी खराब हो गए जब हनी सिंह का खराब वक्त चल रहा था और बादशाह ने इस मौके को बड़ी अच्छी तरह भुनाया। बात बादशाह के विवादित ट्वीट की करें तो उन्होंने पहले उन्होंने सिर्फ दुआ लिपा का नाम लिखकर उसके आगे हर्ट इमोजी बना दिया था जिससे लोगों को लगा कि शायद वह उनके साथ कोई गाना शूट करने वाले हैं।


अपनी सफाई में क्या बोले रैपर बादशाह?
लेकिन जब एक फैन ने सीधे तौर पर उनसे यह सवाल पूछा तो बादशाह के जवाब ने सभी का दिमाग चकरा दिया। रैपर जबरदस्त तरीके से ट्रोल हुए। ट्रोलिंग के बाद उन्होंने अपनी सफाई में लिखा- मुझे लगता है कि आप किसी औरत की तारीफ में जो सबसे अच्छी बात कह सकते हैं, वो यह है कि आप चाहते हैं कि वो आपके बच्चों की मां बने। मेरी सोच नहीं, तुम्हारी सोच सामने आई है।" हनी सिंह ने बादशाह के इसी ट्वीट पर उन्हें ट्रोल किया है। लोगों ने भी बादशाह को लताड़ा। एक यूजर ने लिखा- कैसा वाहियात कवर अप था भाई? दूसरे ने लिखा- क्या घुमाया है बात को।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।