Empowering Women in Bihar Over 378 000 Participate in Dialogue for Development महिलाओं ने की सरकारी स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा की मांग, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsEmpowering Women in Bihar Over 378 000 Participate in Dialogue for Development

महिलाओं ने की सरकारी स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा की मांग

सीतामढ़ी में महिलाओं के संवाद कार्यक्रम से विकास की नई राहें खुल रही हैं। 52 दिनों में 3 लाख 78 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल होकर अपनी आकांक्षाएं साझा कर चुकी हैं। बिहार सरकार अब इन आकांक्षाओं के आधार...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीSun, 8 June 2025 10:53 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं ने की सरकारी स्कूल में कंप्यूटर शिक्षा की मांग

सीतामढ़ी। महिलाओं के साथ संवाद से विकास की नई धारा निकल रही है। अपनी असीम आकांक्षाओं को समेटे बिहार की महिलाएँ अब कुछ कर गुजरने को आतुर हैं। जीविका के जिला संचार प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि बारी-बारी से प्रखंड के प्रत्येक पंचायतों में स्थित ग्राम संगठनों द्वारा महिला संवाद का आयोजन किया जा रहा है। अब तक जिले के कुल 17 प्रखंडों में कुल 2163 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन संपन्न हो चुका है। पिछले 52 दिनों से चल रहे महिला संवाद कार्यक्रमों में अब तक 3 लाख 78 हजार से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया तथा अपनी आकांक्षाओं को दर्ज कराया है।

महिलाओं द्वारा उठाए गए बिन्दुओं पर सरकार नई नीतियों के निर्माण पर फैसले ले रही है। सरकार के प्रयास और महिलाओं की लगन से बिहार अब नए कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में अग्रसर हो रहा है। इसी क्रम में रविवार को जिले के रीगा प्रखंड के कुसमारी पंचायत स्थित भाग्य जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए तथा अपने अपने आकांक्षाओं को बताया जिनमें मुख्यतः उपस्थित महिलाओं द्वारा लिज्जत पापड़ का उद्योग की शाखा खुलवाने,रीगा फुटबॉल मैदान काआधुनिकरण,सरकारी विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा एवं रीगा में 24 घंटे बिजली की माँग की की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।