Serious Accident in Farbisganj Youth Injured After Collision with Cattle अररिया: बाईक दुर्घटना में युवक घायल, स्थिति स्थिर, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSerious Accident in Farbisganj Youth Injured After Collision with Cattle

अररिया: बाईक दुर्घटना में युवक घायल, स्थिति स्थिर

फारबिसगंज में मवेशियों के अचानक सड़क पर आने से बाइक सवार युवक मनीष कुमार साह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बथनाहा से फारबिसगंज लौट रहा था। घटना के बाद उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 8 June 2025 05:38 PM
share Share
Follow Us on
अररिया: बाईक दुर्घटना में युवक घायल, स्थिति स्थिर

फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज-बथनाहा मुख्य सड़क मार्ग स्थित भदेश्वर के समीप सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने के कारण बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज़ के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां युवक का इलाज़ जारी है। पीड़ित युवक का नाम मनीष कुमार साह (25 वर्ष) है,जो शहर के गोढियारी चौक निवासी बिनोद साह का पुत्र है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मनीष बाइक से बथनाहा से फारबिसगंज लौट रहा था, इसी दौरान मुख्य सड़क पर मवेशी आने से बाईक का संतुलन बिगड़ गया और वो बाईक सहित सड़क पर गिर पड़ा। जिसे इलाज़ के लिए अस्पताल लाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।