Indian Athletes Shine with Gold Medals at Taiwan Open Athletics खेल : एथलेटिक्स - विथ्या, रोहित, पूजा और कृष्ण को स्वर्णिम सफलता, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIndian Athletes Shine with Gold Medals at Taiwan Open Athletics

खेल : एथलेटिक्स - विथ्या, रोहित, पूजा और कृष्ण को स्वर्णिम सफलता

विथ्या, रोहित, पूजा और कृष्ण को स्वर्णिम सफलता ताइवान ओपन ताइपे सिटी, एजेंसी। ताइवान

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 8 June 2025 05:37 PM
share Share
Follow Us on
खेल : एथलेटिक्स - विथ्या, रोहित, पूजा और कृष्ण को स्वर्णिम सफलता

विथ्या, रोहित, पूजा और कृष्ण को स्वर्णिम सफलता ताइवान ओपन ताइपे सिटी, एजेंसी। ताइवान ओपन अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को दूसरे और अंतिम दिन तीन बार की राष्ट्रीय चैंपियन विथ्या रामराज, रोहित यादव, पूजा और कृष्ण कुमार ने अपने-अपने मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीते। विथ्या ने 400 मीटर बाधा दौड़ में 56.53 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता जो इस साल का उनका तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। तमिलनाडु की इस एथलीट ने फेडरेशन कप फाइनल में 56.04 सेकंड और एशियाई चैंपियनशिप फाइनल में 56.46 सेकंड का समय लिया था। रोहित पुरुषों की भाला फेंक में 75 मीटर का आंकड़ा पार नहीं कर सके लेकिन 74.42 मीटर का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास उन्हें इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिलाने के लिए पर्याप्त था।

ताइपे के हुआंग शिह फेंग ने 74.04 मीटर से रजत जबकि उनके हमवतन चेंग चाओ टीसुन ने 73.95 मीटर से कांस्य पदक जीता। पूजा ने महिलाओं के 800 मीटर फाइनल में दो मिनट 2.79 सेकंड के चैंपियनशिप रिकॉर्ड समय के साथ जीत हासिल की और हमवतन ट्विंकल चौधरी को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने दो मिनट 6.96 सेकंड के समय से रजत पदक जीता। कृष्ण कुमार ने पुरुषों के 800 मीटर फाइनल में एक मिनट 48.46 सेकंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। उनका यह प्रदर्शन चैंपियनशिप रिकॉर्ड भी है। यशास पलाक्ष ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में 42.22 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ रजत पदक जीता। इस परिणाम से 2025 एशियाई चैंपियनशिप से चूकने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।