नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला पकड़ा
Firozabad News - थाना उत्तर पुलिस ने एक अभियुक्त देशराज सिंह को गिरफ्तार किया है, जो पोक्सो एक्ट में वांछित था। उसने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा...
Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादMon, 9 June 2025 12:58 AM

थाना उत्तर पुलिस ने पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना उत्तर प्रभारी निरीक्षक संजुल पांडे ने मुखबिर की जानकारी पर देशराज सिंह पुत्र दर्शन सिंह बताया है। वह ममता नगर नई आबादी रहना थाना उत्तर का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया पकड़ा गया अभियुक्त एक नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर घर ले गया। उसके साथ गलत काम किया। उसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट का थाना उत्तर में मुकद्दमा दर्ज था। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्यवाही कर उसे जेल भेजा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।