अंदर के लिए रोजाना हो रही है सड़क दुर्घटना
महुआडांड़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। प्रशासन द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने में असफलता के कारण लोग जान गंवा रहे हैं। हाल में हुई घटनाओं में कई लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं। मुख्य कारण...

महुआडांड़ प्रतिनिधि। महुआडांड़ अनुमंडल क्षेत्र में प्राय: दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। परंतु इन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में प्रखंड प्रशासन विफल साबित हो रहा हैं। दरअसल महुआडांड़ से नेतरहाट रांची रोड़,महुआडांड़ से हामी मुख्य पथ से ओरसापाठ और लोध फॉल रोड के साथ ,महुआडांड़ मेन रोड से डाल्टनगंज रोड में अक्सर आये दिन सड़क दुर्घटनाओ में लोगों की मौत के साथ कई लोग घायल भी हो रहे है। हालांकि समय समय पर चौक चौराहों पर पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाकर कर कई बार हेलमेट सहित ओभरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। लेकिन फिर भी दुर्घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है।
सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण शराब पीकर वाहन चलाना और तेज रफ्तार है। हाल के दिनों में 15 अप्रैल को हामी मुख्य पथ पर ऑटो और बाइक सवार के टक्कर में एक युवक की जान चली गई। 29 मई को ओरसापाठ घाटी में सवारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन की मौत और 17 लोग घायल हुए थे। 1 जून को नेतरहाट रोड के चापीपाठ में ऑटो पलटने से मां और बेटे की मौत हुई थी। वहीं साथ 7 जून को बाईक और ट्रैक्टर के सीधे टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इधर आज 8 जून को महुआडांड़ से नेतरहाट रोड के बीच आराहस गांव के पास सड़क किनारे बैठे दो महिलाओ को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों महिलाओ की मौत मौके पर ही हो गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।