Police Arrest Over 60 NBW Accused in Night Operation पुलिस ने अभियान चलाकर 62 एनबीडब्ल्यू अभियुक्त पकड़े, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsPolice Arrest Over 60 NBW Accused in Night Operation

पुलिस ने अभियान चलाकर 62 एनबीडब्ल्यू अभियुक्त पकड़े

Firozabad News - जनपद पुलिस ने शनिवार रात को 62 एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर रात 12 से सुबह 5 बजे तक चलाया गया। सभी अभियुक्तों को जेल भेजा गया है और...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादMon, 9 June 2025 12:57 AM
share Share
Follow Us on
पुलिस ने अभियान चलाकर 62 एनबीडब्ल्यू अभियुक्त पकड़े

जनपद पुलिस ने शनिवार की रात अभियान चलाकर पांच दर्जन से अधिक एनबीडब्ल्यू वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी को जेल भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर जनपद पुलिस ने रात 12 से प्रातः 5 बजे तक जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में ताबड़ तोड़ अभियान चलाया। पुलिस अभियान के दौरान 62 एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्यवाही से रात भर हड़कंप मचा रहा। अभियुक्तों के भगदड़ मची रही। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही कर पुलिस ने उनको जेल भेजा है। एसएसपी का कहना है कि अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है।

थाना उत्तर ने 7, थाना दक्षिण ने 5, थाना रामगढ़ ने 1, थाना रसूलपुर ने 4, थाना टूण्डला ने 1, थाना पचोखरा ने 4, थाना नारखी ने 4, थाना नगला सिंघी ने 2, थाना नसीरपुर ने 1, थाना नगला खंगर 1, थाना शिकोहाबाद ने 8, थाना खैरगढ़ ने 3, मक्खनपुर ने 2, थाना जसराना ने 4, थाना एका ने 3, थाना फरिहा ने 2, थाना लाइनपार ने 5, थाना मटसेना ने 3, थाना बसई मौहम्मदपुर ने 2 अभियुक्तों को पकड़ा है। जनपदीय पुलिस ने मात्र 5 घण्टे में 62 एनबीडब्लू वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।