रिंजागाल रज कलश यात्रा का जमुई में होगा स्वागत
रिंजागाल रज कलश यात्रा का जमुई में होगा स्वागत रिंजागाल रज कलश यात्रा का जमुई में होगा स्वागतरिंजागाल रज कलश यात्रा का जमुई में होगा स्वागत

रिंजागाल रज कलश यात्रा का जमुई में होगा स्वागत रिंजागाल रज कलश यात्रा का जमुई में होगा स्वागत
अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर पूरे देश में हो रही यात्रा
1962 में कुमाऊं रेजीमेंट ने चीन को मनवाया था लोहा
120 सैनिक 3000 सैनिकों से किया था मुकाबला
फोटो 18: बैठक में शामिल लोग
परिचय
जमुई,हिंदुस्तान प्रतिनिधि।
अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर पूरे देश की यात्रा पर निकले रिंजागाल रज कलश यात्रा कल यानी शुक्रवार को जमुई पहुंचेगी। जमुई से होकर रथ यात्रा में शामिल लोग बांका के लिए रवाना हो जाएंगे। सुबह 8:00 बजे जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के सरकारी आवास में कलश यात्रा का अभिनंदन किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में अहीर रेजिमेंट की मांग करने वाले लोग मौजूद रहेंगे। कलश यात्रा के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ स्वप्न कुमार घोष, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ गोरेलाल यादव, यात्रा के संयोजक अरविंद कुमार यादव मौजूद रहेंगे। रज कलश यात्रा के आगमन और अभिनंदन समारोह को लेकर गुरुवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला यादव महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ अर्जुन प्रसाद यादव ने किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि वर्ष 1962 में चीन द्वारा भारत पर अचानक आक्रमण किया गया था। रिंजागाल चौकी को कब्जा करने की नापाक योजना को कुमाऊं रेजीमेंट ने ध्वस्त कर दिया था। मात्र 120 सैनिक ने अपने कमांडर शैतान सिंह भट्टी के नेतृत्व में 3000 चीनी सैनिकों का मुकाबला कर सीमा चौकी पर कब्जा नहीं होने दिया था। भारतीय सैनिक मुख्यालय से गोला बारूद की मांग किए जाने के बावजूद जब हथियार नहीं पहुंचा तो कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों ने आत्म समर्पण करने के बजाय चीनी सैनिकों का मुकाबला किया। 120 में से 114 सैनिक शहीद हो गए थे। अंत में सीमा चौकी को सुरक्षित रखने में कामयाब हुए थे और वहां तिरंगा झंडा फहराया गया था। कुमाऊं रेजीमेंट में शामिल सभी जवान अहीर जाति से ताल्लुक रखते थे। इसी के उपलक्ष में अहीर रेजिमेंट की स्थापना हेतु भारत सरकार से मांग की जा रही है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा इस मांग को लेकर पूरे देश में रिंजागाल रज कलश यात्रा घूमते हुए शुक्रवार जमुई पहुंचेगी। मौके पर समाजसेवी विधान पार्षद के प्रत्याशी गुड्डू यादव के नेतृत्व में कलश यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यादव महासभा के आनंदी यादव, दिनेश प्रसाद यादव, श्री कृष्णा यादव, लखन सरपंच, केदार यादव, तुलसी यादव, अरुण यादव, राजेंद्र यादव, महेश यादव, राम लखन यादव, वरुण कुमार यादव, विकास यादव ,मुनेश्वर यादव, ब्रह्मदेव यादव, रामविलास यादव, नंदकिशोर यादव आदि यात्रा की सफलता को लेकर पूरे जिले भर में जन जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।