Severe Traffic Jam on NH 333 in Giddhaur Causes Passenger Distress गिद्धौर झाझा मुख्य राजमार्ग पर लगे लंबे जाम से यात्री हुए बेहाल, Jamui Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJamui NewsSevere Traffic Jam on NH 333 in Giddhaur Causes Passenger Distress

गिद्धौर झाझा मुख्य राजमार्ग पर लगे लंबे जाम से यात्री हुए बेहाल

गिद्धौर झाझा मुख्य राजमार्ग पर लगे लंबे जाम से यात्री हुए बेहाल गिद्धौर झाझा मुख्य राजमार्ग पर लगे लंबे जाम से यात्री हुए बेहालगिद्धौर झाझा मुख्य राजम

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईMon, 9 June 2025 04:09 AM
share Share
Follow Us on
गिद्धौर झाझा मुख्य राजमार्ग पर लगे लंबे जाम से यात्री हुए बेहाल

गिद्धौर, निज संवाददाता रविवार की सुबह गिद्धौर झाझा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 333 पर करीब एक घंटे तक भयंकर जाम की स्थिति बनी रही। सुबह 9 बजे के आसपास शुरू हुआ यह जाम धीरे-धीरे इतना विकराल हो गया कि बिहार ग्रामीण बैंक, गिद्धौर शाखा से लेकर स्थानीय डाकघर तक सड़क पूरी तरह से जाम हो गई। जाम की मुख्य वजह भारी मालवाहक ट्रकों की लंबी कतारें रहीं। जिनके कारण मुख्य राजमार्ग पर ट्रैफिक वन वे हो गया। इससे दोपहिया व हल्के वाहनों को भी निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज धूप और उमस भरी गर्मी में राहगीर और स्थानीय लोग घंटों परेशान रहे।

सबसे अधिक कठिनाई उन यात्रियों को हुई जो रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। कई यात्री अपने निर्धारित समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सके। जिससे उन्हें ट्रेन भी छूटने की आशंका सताने लगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि दिन के समय विशेषकर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए ताकि आमजन को राहत मिल सके। जागरूक नागरिकों की मांग है कि दिन में भारी वाहनों का प्रवेश रोका जाय। वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाए एवं ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए। जाम की यह स्थिति एक बार फिर क्षेत्र में ट्रैफिक प्रबंधन की पोल खोल रही है। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गये तो आने वाले दिनों में यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।