नगर निकायों में जोड़े गए गांवों को जल्द उपलब्ध कराएं नागरीय सुविधाएं : मंत्री
नगर निकायों में जोड़े गए गांवों को जल्द उपलब्ध कराएं बेहतर सुविधाएं : मंत्री नगर निकायों में जोड़े गए गांवों को जल्द उपलब्ध कराएं बेहतर सुविधाएं : मंत्री

नगर निकायों में जोड़े गए गांवों को जल्द उपलब्ध कराएं बेहतर सुविधाएं : मंत्री जिले के चारों नगर निकायों में 273 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास नगर विकास के कार्यों की समीक्षा, योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का आदेश फोटो 12 शेखपुरा 03 - कलेक्ट्रेट में गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री जीवेश कुमार। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा पहुंचे बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार ने शहरी क्षेत्र में शामिल किए गए गांवों में जल्द सभी तरह की नगरीय सुविधाएं उपलब्ध करने को कहा है। मंत्री ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में जिल के चारों नगर निकायों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की।
उन्होंने समीक्षा के दौरान विकास कार्यों में तेजी लाने का आदेश दिया है। खासकर नये बने नगर निकाय चेवाड़ा और शेखोपुसराय में विकास कार्यों में अधिक तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में विधायक विजय सम्राट ने शेखपुरा और चेवाड़ा नगर पंचायतों के लिए कई विकास योजनाओं की मांग मंत्री से की। इसपर मंत्री ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बाद में मीडिया के लोगों से बातचीत में मंत्री ने अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर दुख जताया है और मृतकों के प्रति गहरी संवेदना जतायी है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार में विकास की बयार वह रही है। पटना में बुधवार को ही डबल डेकर सड़क की शुरुआत सीएम ने की है। बिहार के सभी नगर निकायों में विकास कार्य हो रहे हैं। नगर निकायों में सीवरेज प्लान को प्राथमिकता के तौर पर पूरा किया जा रहा है। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा चारों नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी व सभापति मौजूद थे। 58. 68 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात: मंत्री ने जिले के शेखपुरा, बरबीघा, चेवाड़ा और शेखेपुरसराय नगर निकायों को 58.68 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी है। सबसे पहले मंत्री ने कलेक्ट्रेट के मुख्य दरबाजे पर बनाये गए सेल्फी प्वाइंट की शुरुआत की। इसके बाद गिरिहिंडा पहाड़ पर एक साथ बटन दबाकर चारों नगर निकायों के कुल 273 योजनाओं की शुरुआत की। 34 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया गया तो 24 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।