Severe Heat Wave Hits Kanpur Temperature Soars to 44 C with High Humidity हीटवेव ने झुलसाया शहर, पारा 42.7 डिग्री पर, Kanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsSevere Heat Wave Hits Kanpur Temperature Soars to 44 C with High Humidity

हीटवेव ने झुलसाया शहर, पारा 42.7 डिग्री पर

Kanpur News - हीटवेव ने झुलसाया शहर, पारा 42.7 डिग्री पर हीटवेव ने झुलसाया शहर, पारा 42.7 डिग्री पर

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरFri, 13 June 2025 07:37 PM
share Share
Follow Us on
हीटवेव ने झुलसाया शहर, पारा 42.7 डिग्री पर

कानपुर। तेज उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलते बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी ने गर्मी में बेचैन कर दिया है। जून माह में हीट वेव के दौरान लगातार पूर्वी हवाएं चल रही हैं जो गर्मी के अहसास को बढ़ा रही है। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को हीट इंडेक्स 64 पर पहुंच गया जो रेड जोन में आता है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को भी हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद बादल मेहरबान हुए तो ही राहत मिल सकेगी जिसकी संभावना कम दिख रही है। मई और जून का महीना लू के लिए जाना जाता है। इस दौरान तापमान बढ़ते हैं और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण हवा शुष्क हो जा जाती है।

आम लोगों को कूलर आदि से राहत मिल जाती है पर इस सीजन लगातार पूर्वी हवाएं चल रही हैं। पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी से अपने साथ नमी ला रही हैं। तापमान अधिक होने से यह नमी भाप का रूप ले रही है, जिससे शरीर को अधिक नुकसान होता है। शनिवार को हीट वेव के बीच चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) में दिन का पारा 43.1 के स्थान पर 42.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सात जून से अधिकतम पारा 40 के ऊपर बना हुआ है। हीटवेव से राहत नहीं मिल पा रही है। एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर यह तापमान 44 डिग्री रहने की संभावना है। सर्वाधिक पारा अब तक के घोषित तापमानों के अनुसार झांसी 44.9 डिग्री है। प्रयागराज 43.8 डिग्री रहा। रात का तापमान प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में लगातार अधिक बना हुआ है। कानपुर के एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर यह 32.4 डिग्री रहा जो सीजन का सर्वाधिक है। सीएसए में भी रात का तापमान 31 डिग्री रहा। झांसी में 32.4, हमीरपुर में 32.2 और मथुरा में 32 डिग्री रहा। यहां रातें बेचैन करने वाली और बेहद गर्म रहीं। इन जिलों में फिलहाल रात के तापमान कम होने की संभावना नहीं है। कुछ जनपदों में आंधी-पानी के कारण दिन का पारा 40 डिग्री के नीचे गया। तापमान के साथ नमी का प्रतिशत भी रिकॉर्ड तोड़े हुए हैं। अधिकतम नमी का प्रतिशत 63 और न्यूनतम 38 रहा। इस कारण उमस ने अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया। नमी के कारण लोगों को गर्मी का काफी अहसास हुआ। अभी इस तरह की गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। नमी का प्रतिशत पिछले एक सप्ताह से लगातार अधिक बना हुआ है। हीट इंडेक्स 64 रहा जो रेड जोन में आता है और ऐसे में हीटस्ट्रोक संभव है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शनिवार को भी हीटवेव का अलर्ट बना रहेगा। मौसम की गतिविधियां अभी ऐसी हैं जिससे प्रदेश के दक्षिण क्षेत्र में कोई राहत नहीं मिल रही है। आसपास आंधी-पानी का के कारण तापमान में मामूली गिरावट हो रही है। कानपुर और आसपास रविवार को तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान आंधी-पानी भी संभव है पर इसकी अधिक संभावना नहीं है। हवा की गति 20-25 किमी प्रति घंटा बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार से मामूली राहत की संभावना है पर अभी तक जो स्थितियां हैं, उसके हिसाब से आंधी-पानी की संभावना कम है। यदि तम दबाव का क्षेत्र बनता है तो ही राहत मिलेगी अन्यथा उमस भरी गर्मी का यह दौर लंबा खिंच सकता है। आईएमडी ने रविवार से 17 जून तक आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।