स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी के निधन पर रावत,बेहड़ ने शोक जताया
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधायक तिलक राज बेहड़ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूरन सिंह कोरंगा की पत्नी 102 वर्षीय आनुली देवी कोरंगा के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट की। उन्होंने परिवार को हर समय...
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व विधायक तिलक राज बेहड़ शुक्रवार शाम को स्वतंत्रता सेनानी गांव जवाहरनगर पहुंचे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पूरन सिंह कोरंगा की पत्नी 102 वर्षीय आनुली देवी कोरंगा के निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदनाएं प्रकट कर श्रद्धांजलि दी। विधायक बेहड़ ने शोक संतप्त परिवार से जरूरत पर हर समय साथ देने का भरोसा दिया। शोक श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व ब्लांक प्रमुख किन्नू शुक्ला, युवा कांग्रेसी आनंद रावत, मोहन चंद्र पाण्डे, जिलापंचायत सदस्य दीपा प्रेम आर्या, हेम सिंह नेगी, दीपक भट्ट, नरेश बिष्ट, पूर्व उपप्रधान धनसिंह कोरंगा, जसपाल सिंह कोरंगा, प्रताप सिंह कोरंगा, भेपाल सिंह कोरंगा मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।