Construction of Flood Protection Wall Begins in Koh River Area after Disaster सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य आरंभ, Kotdwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsConstruction of Flood Protection Wall Begins in Koh River Area after Disaster

सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य आरंभ

नगर निगम प्रशासन ने दो साल पहले खोह नदी में आई आपदा के बाद ट्रंचिंग ग्राउंड की सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। शासन ने इसके लिए 1.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इससे ट्रंचिंग...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वारSat, 14 June 2025 03:45 PM
share Share
Follow Us on
सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य आरंभ

नगर निगम प्रशासन की ओर से दो साल पहले खोह नदी में आई आपदा में बही ट्रंचिग ग्राउंड की सुरक्षा दीवार के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। शासन ने सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए 1.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। सुरक्षा दीवार का निर्माण होने से खोह नदी में गिर रहे ट्रंचिग ग्राउंड के कूड़े पर भी अंकुश लग सकेगा। बतातें चलें कि वर्ष 2023 में 8 व 13 अगस्त को आई आपदा में खोह नदी ने भारी तबाही मचाई थी। इस दौरान गाड़ीघाट स्थित नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड की सुरक्षा दीवार भी आपदा में बह गई थी।

इस कारण ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा लगातार खोह नदी में गिर रहा था। जिससे नदी लगातार प्रदूषित हो रही थी और जलीय जीवों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा था। निगम प्रशासन की ओर से बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए सिंचाई विभाग को पत्र लिखा गया था, जिस पर आपदा मद में 1.50 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा गया था। इस संबध में नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने बताया कि शासन से 1.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत होने के बाद नगर निगम ने सिंचाई विभाग से बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने को कहा, लेकिन सिंचाई विभाग ने बाढ़ सुरक्षा दीवार नहीं बनाई। जिस पर नगर निगम ने स्वयं ही टेंडर करा सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। .

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।