Empowering Women Dialogue Program in Kursela Promotes Government Schemes and Community Engagement कुरसेला प्रखंड के दो पंचायतों में हुआ महिला संवाद कार्यक्रम, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsEmpowering Women Dialogue Program in Kursela Promotes Government Schemes and Community Engagement

कुरसेला प्रखंड के दो पंचायतों में हुआ महिला संवाद कार्यक्रम

कुरसेला प्रखंड के दो पंचायतों में हुआ महिला संवाद कार्यक्रम कुरसेला प्रखंड के दो पंचायतों में हुआ महिला संवाद कार्यक्रम कुरसेला प्रखंड के दो पंचायतों

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारThu, 5 June 2025 02:49 AM
share Share
Follow Us on
कुरसेला प्रखंड के दो पंचायतों में हुआ महिला संवाद कार्यक्रम

कुरसेला, निज प्रतिनिधि बुधवार को प्रखंड के उत्तरी तथा पूर्वी मुरादपुर पंचायत के तीन ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम में सैंकडों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई। उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत काली स्थान के प्रांगण में आयोजित संवाद में उपस्थित जीविका दीदियों ने सरकार के विभिन्न विभागों से प्राप्त पोशाक योजना, साईकिल योजना एवं छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजनाओं से मिले वित्तीय सहयोग के बारे में बताया। महिलाओं ने सरकार के द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए गए योजना से प्राप्त लाभ की जानकारी ली। बीपीएम धीरेंद्र कुमार ने बताया कि महिलाएं विकास की राह पर मजबूती से कदम बढ़ा रही हैं।

महिला संवाद कार्यक्रम न केवल सरकारी योजनाओं के प्रचार- प्रसार का माध्यम बन रहा है। बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं की आवाज को नीतिगत बदलावों तक पहुँचाने का सशक्त प्लेटफॉर्म भी बनता जा रहा है। ब्यूटी ग्राम संगठन के एसजेवाई एम आर पी शांति देवी ने महिला संवाद कार्यक्रम में वार्ड नंबर 8 में निर्मित सार्वजनिक शौचालय जो जर्जर अवस्था में पड़ा है को चालू करवाने का प्रस्ताव रखा। महिला संवाद कार्यक्रम में संगम ग्राम संगठन की दीदियों ने मांग किया कि ग्राम संगठन की बैठक हेतु पंचायत स्तर पर सरकारी भवन का निर्माण कराया जाए, पंचायत स्तर पर खेल कूद हेतु मैदान तथा स्टेडियम का निर्माण कराया जाए, महिलाओं द्वारा मांग किया गया की बल्थी महेशपुर में विवाह भवन का निर्माण कराया जाए, पंचायत स्तर पर महिला सहायता केंद्र खोला जाए, प्रखंड स्तर पर मक्का आधारित उद्योग लगाया जाए, महिलाओं को रोजगार संबंधी प्रशिक्षण प्रखंड स्तर पर दिया जाए, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत आधी करने की मांगों को दीदियों ने इस संवाद कार्यक्रम में रखा। जिसे उपस्थिति अधिकारियों के द्वारा कलमबद्ध किया गया। ताकि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाई जा सके। महिला संवाद कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं के द्वारा घरेलू हिंसा नहीं करने एवं पीड़ित महिला का साथ देने एवं बैंक या जीविका या अन्य स्त्रोत से प्राप्त राशि का सदुपयोग कर अपने परिवार का मासिक आय बढ़ाने की लक्ष्य के प्राप्ति में सहयोग देने की शपथ ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।