Farmers Training Program in Hasan Ganj for Kharif Crop 2025 हसनगंज में खरीफ अभियान तहत किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsFarmers Training Program in Hasan Ganj for Kharif Crop 2025

हसनगंज में खरीफ अभियान तहत किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

हसनगंज में खरीफ अभियान तहत किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी हसनगंज में खरीफ अभियान तहत किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारीहसनगंज में खरीफ अभि

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारSat, 31 May 2025 04:42 AM
share Share
Follow Us on
हसनगंज में खरीफ अभियान तहत किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड स्थित ई-किसान भवन में शुक्रवार को शारदीय (खरीफ) महाअभियान 2025 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, आधुनिक तकनीक, सरकारी योजनाओं तथा समर्थन मूल्य से जुड़ी जानकारी देना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने किया। इस दौरान समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन कर सकते हैं। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, फसल विविधीकरण और जैविक खेती पर भी विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही बीज वितरण योजना, ऋण सुविधा, बीमा योजना तथा उर्वरक अनुदान से संबंधित जानकारियां साझा की गई। मौके पर किसानों को बताया गया कि अगर खेती में वैज्ञानिक पद्धति एवं यंत्रीकरण का अधिक से अधिक उपयोग नहीं किया जायेगा तो किसानों को कृषि में अधिक लाभ होना संभव नहीं है। इसके अलावे किसानों को सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।