High Mast Lights Illuminate Barsoi Municipal Council Launches Project हाई मास्क से जगमगाएगा बारसोई नगर पंचायत, Katihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsHigh Mast Lights Illuminate Barsoi Municipal Council Launches Project

हाई मास्क से जगमगाएगा बारसोई नगर पंचायत

हाई मास्क लाईट से जगमगाएगा बारसोई नगर पंचायत हाई मास्क लाईट से जगमगाएगा बारसोई नगर पंचायतहाई मास्क लाईट से जगमगाएगा बारसोई नगर पंचायतहाई मास्क लाईट से

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारTue, 3 June 2025 01:25 AM
share Share
Follow Us on
हाई मास्क से जगमगाएगा बारसोई नगर पंचायत

बारसोई, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत बारसोई का कोना-कोना अब हाई मास्क लाईट से जगमगाएगा। नपं स्थित छह मुख्य स्थानों पर हाई मास्क लाईट लगाने के कार्य का मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह एवं उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह ने विधिवत रूप से शुभारंभ सोमवार को किया । इस संबंध में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह , एवं उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह ने संयुक्त रूप से बताया कि नगर पंचायत बारसोई स्थित बारसोई बाजार, नीमतल्ला चौक कब्रिस्तान, मौलानापुर शमशान स्थल, पीर मजार मौलानापुर, हनुमान मंदिर मंडल टोला तथा रघुनाथपुर मंडल टोला में हाई मास्क लाईट लगाई जा रही है। मुख्य पार्षद ने बाताया कि जल्द ही छह अन्य स्थानों पर भी हाई मास्क लाईट लगा दी जाएगी।

मौके पर वार्ड पार्षद मोहम्मद सलमान, फैजान अली, मोहम्मद अतीक एवं नपं निवासी मोहम्मद हसामुद्दीन, संजीव साहा, सुदीप साहा, मीर मुनीम, राजेश भगत, मेराज खालिक मुख्य रूप से मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।