अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट
अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में 3 डिग्र

कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसकी शुरुआत शुक्रवार की देर रात तेज हवा के साथ मध्यम बारिश एवं शनिवार को कुछ प्रखंडों में भी बारिश से हुइ है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है, जबकि 70 फीसदी आसमान बादलों से घिरा रहेगा और करीब 3.02 मिमी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से प्री-मानसून का दौर शुरू होने की उम्मीद है, जो किसानों के लिए बेहद राहत भरी खबर है। वहीं शुक्रवार की रात हुई तेज बारिश के बीच गामी टोला सहित कई इलाकों में घुटने भर पानी जमा हो गया था।
इस वजह से आवागमन में काफी दिक्कत हुई। हालांकि दिन में बारिश नहीं होने की वजह से लोगों ने राहत की सांस ली है। 33 डिग्री रहा अधिकतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 11 से 23 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवाएं भी चलीं, जो नमी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि इस समय चल रही पुरवा हवाएं फसलों के लिए फायदेमंद हो सकती हैं, क्योंकि इससे मिट्टी की नमी बनी रहती है और फसलों को बेहतर पोषण मिलता है। किसानों के लिए उम्मीदों की नई किरण कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि प्री-मानसून की यह शुरुआत किसानों के लिए उम्मीद की नई किरण है। खासकर उन किसानों के लिए जो धान, मक्का और मोटे अनाज की खेती कर रहे हैं। नमी बढ़ने से फसलों की सिंचाई की जरूरत कम होगी और मिट्टी की सेहत में सुधार आएगा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर प्री-मानसून समय पर आता है और इसकी शुरुआत अच्छी होती है, तो इस साल बेहतर बारिश की संभावना बढ़ जाती है, जिससे कृषि उत्पादन में सुधार होगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।