भाजपा की बैठक में बूथ को सशक्त करने पर दिया बल
खगड़िया में भारतीय जनता पार्टी की ग्रामीण उत्तरी मंडल कार्य समिति की बैठक हुई। बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान पर चर्चा की गई, जिसमें कार्यकर्ता 1 से 10 जून तक 6 से 8 घंटे काम करेंगे। जिला उपाध्यक्ष ने...

खगड़िया । निज प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण उत्तरी मंडल कार्य समिति की रविवार को हुई बैठक में बूथ सशक्त बनाने पर बल दिया गया। विवाह भवन, माड़र उत्तरी के वार्ड नंबर 15 में मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र पोद्दार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष, जिला कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र यादव एवं मंडल प्रभारी इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार को अंग वस्त्र से सम्मानित कर किया गया। तत्पश्चात इंजीनियर धर्मेंद्र एवं श्री जितेंद्र यादव के द्वारा सभी नए सदस्यों को अंग वस्त्र भेंटकिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र यादव ने कहा कि आगामी 1 से 10 जून तक बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत मंडल टोली के सभी 25 कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक दिन प्रत्येक दिन 6 से 8 घंटे समय देंगे।
सभी सरकार के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं को पंचायत स्तर पर आमजन के बीच पहुंचाएंगे। इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने कहा अभी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बहुत तेज गति से प्रगति कर रहा है। भारत का मान विश्व में बढ़ा है। भारत का पराक्रम दुनिया ने देखा है। भारत तभी सशक्त होगा जब बिहार भी सशक्त होगा। इसलिए आगामी बिहार विधानसभा के चुनाव को देखते हुए हमें अपने बूथ को मजबूत करना होगा तथा इस बार बिहार विधानसभा में 225 के पार के नारा को जमीन पर हकीकत में बदलना होगा। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष कौशल सिंह, नीतू देवी, महामंत्री डॉ सुमन कुमार, गौतम कुमार, मंत्री अजीत कुमार, उदय कुमार यादव, कंचन सदा, रेखा देवी, चंद्रिका देवी, प्रकाश कुमार, सदस्य किरण देवी, माधुरी देवी, सावित्री देवी, पुतुल देवी, तारिणी पोद्दार, अमोल कुमार, विलास चौधरी, विकेंद्र कुमार, रंजीत मंडल, चंदन मंडल, नागो पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।