जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए पक्का वर्मी कंपोस्ट इकाई का लक्ष्य निर्धारित
जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए पक्का वर्मी कंपोस्ट इकाई का लक्ष्य निर्धारितजैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए पक्का वर्मी कंपोस्ट इकाई का लक्ष्य निर्धार

खगड़िया, नगर संवाददाता जिले में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए पक्का वर्मी कंपोस्ट इकाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यानि किसानों को पक्का वर्मी कंपोस्ट इकाई बनाने के लिए पांच हजार रूपए का अनुदान दिया जाएगा। विभाग से मिली जानकारी अनुसार जिले में 275 युनिटका लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इधर आत्मा के उप परियोजना निदेशक भारत भूषण ने बताया कि चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत राज्य स्कीम के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पक्का वर्मी कंपोस्ट इकाई के लिए आवेदन लिया जा रहा है। आगामी 15 जुलाई तक किसान अपना आवेदन कर सकते हैं। किस प्रखंड को कितना है लक्ष्य: कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया प्रखंड के लिए 55 युनिट, अलौली प्रखंड के लिए 45, मानसी के लिए 20, चौथम के लिए 25, गोगरी के लिए 50, परबत्ता के लिए 45 व बेलदौर प्रखंड के लिए 35 युनिट का लक्ष्य निर्धरित किया गया है।
किसानों को कराना होगा ऑनलाईन आवेदन: पक्का वर्मी कंपोस्ट इकाई के लिए किसानों को ऑनलाईन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद विभाग द्वारा स्वीकृति दी जाएगी। विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद इकाई के निर्माण के बाद विभाग द्वारा किसानों के खाते में अनुदान की राशि का भुगतान किया जाएगा। बोले अधिकारी जैविक खेती को प्रोत्साहन के लिए लगातार विभाग द्वारा योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। पक्की वर्मी कंपोस्ट इकाई के 275 व गोबर/बायोगैस के लिए एक युनिट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसान ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। अविनाश कुमार, डीएओ, खगड़िया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।