आधुनिक स्टेशन बनने के सपने में असुविधा झेल रहे रेल यात्री
पेज तीन की लीड:आधुनिक स्टेशन बनने के सपने में असुविधा झेल रहे रेल यात्रीआधुनिक स्टेशन बनने के सपने में असुविधा झेल रहे रेल यात्रीआधुनिक स्टेशन बनने के

आधुनिक स्टेशन बनने के सपने में असुविधा झेल रहे रेल यात्री पेज तीन की लीड:
आधुनिक स्टेशन बनने के सपने में असुविधा झेल रहे रेल यात्री
खगड़िया रेलवे स्टेशन का पुराना भवन तोड़कर निर्माण कार्य पड़ा है धीमा
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत खगड़िया, मानसी व महेशखंूट स्टेशन का होना है पुनर्निर्माण
खगड़िया में 34 करोड़, मानसी में 20.8 करोड़ व महेशखंूट 5.98 करोड़ की लागत से चल रहा कार्य
खगड़िया। निज प्रतिनिधि
आधुनिक रेलवे स्टेशन बनने के सपने में रेल यात्री असुविधा झेल रहे हैं। खगड़िया प्लेटफार्म नंबर एक से सटे टिकट काउंटर, यात्री विश्रामालय सहित सहित अन्य हिस्से को कब के तोड़ा जा चुका है। पर, नया निर्माण कार्य धीमा पड़ा है। आलम यह है कि प्लेटफार्म नंबर एक से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। ना तो यात्री विश्रामालय की सुविधा रह गई है और ना ही प्लेटफार्म पर पर्याप्त जगह है। यह असुविधा पिछलले कई माह से है। पर, स्टेशन भवन के पुनर्निर्माण कार्य को गति नहीं दी जा रही है। हालांकि स्टेशन परिसर में महज पोर्टिको बनाने के लिए गार्डर खड़ा करने का काम किया गया है। पर, अब तक आगे का काम नहीं हो रहा है। ऐसे में खगड़िया रेलवे स्टेशन कब तक नया लुक में दिखेगा कहना मुश्किल है। वहीं मानसी रेलवे स्टेशन पर भी विकास का कार्य तेज नहीं दिख रहा है। महेशखंूट में भी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कार्य को पूरी तरह से जमीन पर उतारा नहीं जा रहा है। जाहिर है कि खगड़िया जिले में तीन रेलवे स्टेशनों पुनर्निर्माण का काम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है। पर, निर्माण कार्य को गति नहीं दी जा रही है। जिससे एक तरफ तो देरी हो रही है वहीं रेल यात्रियों को निर्माण कार्य से बनी स्थिति से दिक्कत हो रही है। बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना से खगड़िया, मानसी व महेशखंूट रेलवे स्टेशन को उच्च कोटि के भवन व सुविधायुक्त यात्री सुविधा की व्यवस्था की जानी है।
कई स्टेशन नया लुक में लगा है दिखने: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नया लुक में दिखने लगा है। सहरसा स्टेशन भव्य लगता है। पर, खगड़िया, मानसी व महेशखंूट स्टेशन पर कार्य 10 प्रतिशत भी नहीं हुआ है। ऐसे में रेल यात्रियों को असुविधा लंबे समय तक बनी रहेगी।
आखिर कब बदला दिखेगा अपना खगड़िया स्टेशन: सवाल है कि जो काम पूरा हो जाना था आखिर कब तक होगा। नया स्टेशन भवन बनाने के लिए पुराने भवन को तोड़कर ऐसे कई माह से छोड़ रखा गया है। जिसे देखने वाला कोई नहीं है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत खगड़िया सहित मानसी व महेशखंूट स्टेशन भवन का कायाकल्प करना है। उच्चस्तरीय के भवन के साथ ही यात्री सुविधा भी होगी। खगड़िया स्टेशन को करीब 34 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण व विकास का कार्य हो रहा है। वहीं मानसी स्टेशन पर 28.8 करोड़ की लागत से विकास का कार्य चल रहा है। महेशखंूट रेलवे स्टेशन पर 5:98 करोड़ की लागत से काम किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत खगड़िया व मानसी में अतिरिक्त फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य पिछले एक साल से हो रहा है। पर, यात्रियों के चालू नहीं हुआ है। खगड़िया में लिफ्ट लगाने का कार्य भी जमीन पर ही पड़ा है। खगड़िया स्टेशन के प्लेटफार्म इंट्री भाग को गत कई माह पहले तोड़कर ध्वस्त किया जा चुका है। टिकट काउंटर को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। वहीं मानसी रेलवे स्टेशन पर भी काम शुरू है। पर, निर्माण कार्य को तेज गति से नहीं किया जा रहा है। महेशखंूट स्टेशन पर भी निर्माण कार्य तेजी से होता नहीं दिख रहा है।
स्टेशन पर उच्चकोटि की रेल यात्री सुविधा की करनी है व्यवस्था: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत खगड़िया, मानसी व महेशखंूट रेलवे स्टेशन को उच्चकोटि की यात्री सुविधा उपलब्ध कराया जाना है। वहीं भवन को भव्य रूप दिया जाना है। इन तीनों स्टेशन पर कवर्डयुक्त शेड, फर्श पर टायलस, डिलक्स शौचालय, मॉडल विश्रामालय, स्वाचालित सीढ़ी, लिफ्ट, एफओबी आदि का भी निर्माण कार्य शुरु की जाएगी। वहीं स्टेशन परिसर को सौंदर्य रुप में बनाया जाएगा। स्टेशनों को सिटी सेंटर के रुप में बनाया जाएगा। रेलवे स्टेशन को मल्टीपल इस्तेमाल के रूप में डेवलप भी किया जाना है।
बनेगा मॉडल स्टेशन भवन: स्टेशनों के मॉडल व सुविधा पर नजर डालें तो खगड़िया, मानसी व महेशखंूट रेलवे स्टेशनों को सिटी सेंटर के रूप में विकासित करने का भी प्रस्ताव है। स्टेशन के मेन भवन को भव्य बनाया जाएगा। साथ ही स्टेशन पर प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। विश्वस्तरीय व दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा। यहां तक कि सुगम आवाजाही के लिए भी पर्याप्त स्थान रखा जाएगा। स्टेशन के दोनों तरफ से शहर के लोगों के लिए कनेक्टिविटी की भी व्यवस्था की जानी है। स्टेशन की सर्कुलेटिंग एरिया भव्य तरीके से बनाया जाएगा। कवर शेड युक्त पर्याप्त ऊंचाई वाले प्लेटफार्म का प्रावधान किया गया है। वहीं रेल यात्रियों के बेहतर व सुखद अनुभव के लिए वेटिंग रुम, एग्जीक्यूटिव लाउंच, लिफ्ट, एक्सलरेटर सहित अन्य सुविधा की भी व्यवस्था की जाएगी। स्टेशन के भवन की भव्यता भी देखने लायक बनने वाली है।
बोले सांसद:
अमृत भारत स्टेशन केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत चिन्हित रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जाना है। काम में तेजी के लिए पहल की जा रही है।
राजेश वर्मा, संासद, खगड़िया।
फोटो: 15
कैप्शन: खगड़िया जंक्शन पर निर्माणाधीन अमृत भारत स्टेशन योजना का काम।
फ्लायर:
जिले में बदला रहेगा मौसम, अगले चार दिनों तक बारिश की बनी है संभावना
तापमान में गिरावट होकर 32 डिग्री तरह रहने का अनुमान
मौसम वैज्ञानिकों ने अगले चार मई तक का जारी पूर्वानुमान में बादल के साथ बारिश की जताई है संभावना
खगड़िया। निज प्रतिनिधि
इस भीषण गर्मी के बीच अगले चार मई तक वातावरण बदला-बदला रहने की संभावना जताई गई है। वैसे भी पिछले तीन दिनों से मौसम बदला बदला सा भी रहा है। जो आगे भी रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने 30 अप्रैल से आगामी चार मई तक उत्तर बिहार के जिलों में आसामन में हल्के से मध्यम बादल रहने की संभावना जताई है। साथ ही अनुकूल मौसमीय परिस्थितियां बनने के कारण अगले चार दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में अनेकों स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। खासकर पहली से तीन मई के बीच बारिश की अधिक संभावना बनी है। मौसम के रूख बदले रहने की स्थिति में तापमान में गिरावट भी बना रहेगा। ऐसे में पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अगले चार मई तक औसतमन 13 से 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चल सकती है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 95 प्रतिशत व दोपहर में 70 से 75 प्रतिशत रहने की संभावना है।
जिले में बारिश व तेज हवा का असर है शुरू: मौसम बदला रहने का असर हल्का मंलवार को भी रहा। धूप में उतनी तपिश नहीं महसूस हुई। अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज की गई। पर, महसूस 30 डिग्री हुई। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रही। बिते दिनों तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार ही रह रही थी। जाहिर है कि बिते रविवार से फिर से मौसम खराब हुआ है। बारिश व तेज हवा शुरू हुआ तो भीषण गर्मी से राहत भी महसूस हो रहा है। हालांकि धूप भी निकल रहा है। पर, जिस तरह से कुछ दिनों से पारा गरमा रहा था, उससे राहत है। एक दिन पहले सोमवार को भी दिन में आसमान में हल्का बादल छाया रहा। हालांकि धूप भी निकली रही। सुबह में धूप निकली थी। पर, आसमान में बादल से धूप ओझल हो गया था। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस महसूस की गई थी। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रही थी। रविवार देर शाम में बारिश के बाद मौसम में खासा नरमी रही। गत शनिवार तक बिते एक पखवाड़ा से भीषण गर्मी पड़ रही थी। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस महसूस हुई थी। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी। गत शुक्रवार को भी भीषण गर्मी पड़ा था। पछुआ हवा वातावरण को और गर्म कर रखा था। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस महसूस हुई थी। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रही थी। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही थी। गत गुरुवार को भीषण गर्मी का वातावरण रहा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री महसूस हुई थी। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रही थी। गत बुधवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रही थी। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रही थी। तेज धूप व गर्म हवा लोगों को तपा रही थी।
जिले में तापमान में रहेगी गिरावट दर्ज: जिले में मौसम बदलने का असर तापमान में गिरावट दर्ज रहेगी। जिले में 30 अप्रैल को अधिकतम 31 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। आगामी पहली मई को अधिकतम 30 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं दो मई से आगामी चार मई तक अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री रह सकती है। वहीं न्यूनत तापमान 24 से लेकर 28 डिग्री तक क्रमश: रह सकती है। पांच मई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री रह सकती है। छह मई को अधिकतम 34 डिग्री व न्यूनतमम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। सात मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री रह सकती है। आगामी आठ मई को अधिकतम 38 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है।
बॉक्स
किसानों के लिए जारी की गई सलाह
खगड़िया। निज प्रतिनिधि
मौसम में बदलाव की स्थिति को देखते हुए वैज्ञानिकों ने किसानों को जरूरी सलाह दी है। अगले चार मई तक बारिश की संभावना को देखते हुए कृषि कार्यों में सतर्कता बरतने की आवश्कता है। गेहंू, अरहर व रबी मक्का की कटनी व सुखाने का काम सावधानी से करने की सलाह दी गई है। कटी हुई गेहंू की फसल की दौनी कर सुरक्षित स्थान पर भंडारित करें। फिलहाल खड़ी फसलों में सिंचाई स्थगित रखें। कीटनाशकों का छिड़काव आसामान साफ रहने पर ही करनी चाहिए। भिंडी की फसल में लीफ हॉपर कीट से बचाने की सलाह दी है। यह कीट दिखने में सूक्ष्म होता है। ओल की फसल की रोपाई करने की सलाह दी गई है। फल मक्खी लत्तर वाली सब्जियों की फसल को क्षति पहंुचाने वाला प्रमुख कीट है। यह घरेलू मक्खी की तरह दिखाई देने वाली भूरे रंग की होती है। इसके लिए जरुरी छिड़काव करनी चाहिए। वहीं दुधारू पशुओं को नये गेहंू के भूसे खिलाने से पहले दो घंटे पानी में भिगोकर रखनी चाहिए।
जोड:
ट्रेनों के विलंब परिचालन से यात्री रहे परेशान, समर स्पेशल चली सात घंटे विलंब से
खगड़िया। निज प्रतिनिधि
खगड़िया रूट में मंगलवार को भी कई ट्रेनों का विलंब परिचालन हुआ। जिससे रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 01406 कटिहार-कोहलापुर समर स्पेशल करीब सात घंटे देरी से चल रही थी। वही 01663 रानीकमलापति-सहरसा समर स्पेशल ट्रेन करीब पौने पांच घंटे देरी से चल रही थी। जबकि 15280 डाउन आनंदविहार-सहरसा पूरबिया एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे लेट चली। साथ ही 15708 डाउन अमृतसर-कटिहार आम्रपााली एक्सप्रेस करीब पौने चार घंटे विलंब से चल रही थी। वही 12554 डाउन न्यू दिल्ली-सहरसा वैशाली सुपरफास्ट सवा तीन घंटे लेट थी। वही 12505 अप कामख्या-आनंदविहार नॉर्थ इस्ट करीब पौने तीन घंटे देरी से पहंुची। जबकि 12568 डाउन पटना-सहरसा राज्यरानी सुपरफास्ट ट्रेन करीब ढाई घंटे लिवंब से पहंुची। इसके अलावा 63308 समस्तीपुर-कटिहार मेमू ट्रेन करीब दो घंटे देरी से पहंुची।
सदर अस्पताल में भटकी बच्ची को हेल्प सेन्टर के दीदी ने दिया सहारा
लगभग दो घंटे के बाद बच्चे क ो खोजने पहुंचे परिजन
लापता बच्चे को पाकर परिजनों के खिले चेहरे
खगड़िया, नगर संवाददाता
सदर अस्पताल में मंगलवार की दोपहर कुछ देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। जब एक डेढ़ वर्ष का बच्चा अपने परिजन से बिछुड़ गई। हालांकि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर गार्ड ने जब मासूम बच्चा को अकेला देखा तो हेल्प सेंटर पर तैनात जीविका दीदी चांदनी व प्रीति को सूचना दी। इसके बाद दोनो जीविका दीदी उसे सदर अस्पताल स्थित सहायता केन्द्र पर लाया। इसके बाद उस रो रहे बच्चे को किसी तरह से शांत कराकर सुलाया। हालांकि लगभग दो घंटे के बाद बच्चा का परिजन पहुंचा इसके बाद जीविका दीदी ने उसे सौंपा। इधर जीविका दीदी ने बताया कि बच्चे की मां भी सदर अस्पताल में भर्ती थी। इसी दौरान बच्चा किसी तरह से वार्ड से निकलकर टहलने लगा और इसी बीच वह परिजन से बिछुड़ गया। वही लापता बच्चे को पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे।
फोटो: 13
कैप्शन: सदर अस्पताल स्थित सहायता केन्द्र में बिछुड़े बच्चे व जीविका दीदी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।