Sanjay Yadav Re-elected as RJD Block President Unanimously परबत्ता : संजय बने दूसरी बार राजद क़े प्रखंड अध्यक्ष, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsSanjay Yadav Re-elected as RJD Block President Unanimously

परबत्ता : संजय बने दूसरी बार राजद क़े प्रखंड अध्यक्ष

परबत्ता में संजय यादव को दूसरी बार राजद प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। यह निर्णय मोजाहिदा गांव में पार्टी पंचायत अध्यक्षों की बैठक में लिया गया, जहां नीतीश कुमार ने उनका नाम प्रस्तावित किया। कोई अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याWed, 28 May 2025 05:09 AM
share Share
Follow Us on
परबत्ता : संजय बने दूसरी बार राजद क़े प्रखंड अध्यक्ष

परबत्ता । एक प्रतिनिधि सर्वसम्मति से दूसरी बार संजय यादव क़ो राजद प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। मिली जानकारी क़े अनुसार मंगलवार क़ो प्रखंड क़े मोजाहिदा गांव स्थित राजद नेता रंजीत साह क़े आवास पर पार्टी पंचायत अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। मौक़े पर पार्टी क़े पंचायत अध्यक्ष नीतीश कुमार ने निवर्तामान प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव का नाम अध्यक्ष पद से प्रस्ताव दिया। जिस पर पार्टी नेता मो. इरसाद आलम ने उसका समर्थन किया। कुछ देर की इंतजार बाद किसी ने भी अपना प्रस्ताव अध्यक्ष पद क़े लिए नहीं दिया। मौक़े पर निर्वाची पदाधिकारी क़े रूप में बैठक में भाग ले रहे पार्टी क़े नेता सह गोगरी निवासी अबू महमूद अंसारी उर्फ़ गुड्डर सेठ व सहायक निर्वाची पदाधिकारी मीरा सिंह ने संजय कुमार यादव क़ो निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।

मौक़े पर पार्टी क़े कई पंचायत अध्यक्ष मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।