सरकारी लाभ से दुकान खोलकर ललिता चला रही परिवार
विभिन्न गांवों में चलाये जा रहे महिला संवाद कार्यक्रम में खुलकर मन की बात साझा कर रही महिलाएं सरकारी लाभ से दुकान खोलकर चला रही परिवारसरकारी लाभ से दु

- विभिन्न गांवों में चलाये जा रहे महिला संवाद कार्यक्रम में खुलकर मन की बात साझा कर रही महिलाएं किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिला संवाद कार्यक्रम में अब तक 30440 आकांक्षाएं दर्ज की गई हैं। महिला संवाद मोबाइल एप के माध्यम से इन आकांक्षाओं को कार्यक्रम में दर्ज किया जा रहा है। दर्ज आकांक्षाओं को सरकार के संबंधित विभाग, जिला प्रशासन को स्थानांतरित किया जा रहा है। जिससे इन आकांक्षाओं पर आगे कार्य निष्पादन किया जा सके। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं उत्साह से भाग ले रही हैं। अपनी बातें साझा कर रही हैं। अपनी आकांक्षाएं दर्ज करा रही हैं। यह कार्यक्रम टोला गांव समाज के विकास के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहा है।
महिलाओं की भागीदारी संवाद कार्यक्रम को उद्देश्यपूर्ण बना रहा है। आत्मविश्वास से भरी महिलाएं, संवाद कार्यक्रम को विकासोन्मुख बना रही हैं। 1110 ग्राम संगठनों में अब तक महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। कार्यक्रम में अब तक 2 लाख 19 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया है। लाखों की संख्या में महिलाओं की भागेदारी, महिला संवाद कार्यक्रम को प्रभावी बना रहा है। चरणबद्ध तरीके से यह कार्यक्रम 1262 ग्राम संगठन में आयोजित किया जाना है. किशनगंज सदर प्रखंड में लक्षित 100 ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम संपन्न हो गया है। जिले के बाकी छह प्रखंड में, दोनों पालियों सुबह और शाम में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार को 20 ग्राम संगठन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला संवाद कार्यक्रम में कोचाधामन प्रखंड के पाटकोईकला पंचायत की ललिता किस्कू ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें सरकार से जीविकोपार्जन योजना का लाभ मिला है। इस योजना से मिली राशि से किराना की दुकान चलाती हैं। अच्छी आमदनी हो जाती है। पूर्व में अत्यंत निर्धन परिवार से आने वाली ललिता किस्कू बताती हैं कि सतत् जीविकोपार्जन योजना से उन्हें अपना काम मिला है। आत्मनिर्भर हुए हैं। खुद का काम और इसकी आमदनी से अपना जीवन, परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। बच्चों को पढ़ा - लिखा रही हूं। महिला संवाद कार्यक्रम में आत्मविश्वास से भरी महिलाएं, मुक्त स्वर में अपने सुझाव, विचार, आकांक्षा सबके बीच साझा कर रही हैं। उनकी भागेदारी, कार्यक्रम को उद्देश्यपूर्ण बना रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।