Rescue Operation in Kishanganj Missing Girl Found in Red Light Area खगड़ा रेड लाइट एरिया से युवती बरामद, Kishanganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsRescue Operation in Kishanganj Missing Girl Found in Red Light Area

खगड़ा रेड लाइट एरिया से युवती बरामद

खगड़ा रेड लाइट एरिया से युवती बरामद खगड़ा रेड लाइट एरिया से युवती बरामद खगड़ा रेड लाइट एरिया से युवती बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजSun, 27 April 2025 04:51 AM
share Share
Follow Us on
खगड़ा रेड लाइट एरिया से युवती बरामद

किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज शहर के खगड़ा रेड लाइट एरिया से एक युवती को शनिवार को बरामद किया गया है। मामले में किशनगंज सदर पुलिस ने दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया है। युवती एक माह पूर्व मुजफ्फरपुर से भटक कर किशनगंज पहुंच गई थी। 18 मार्च 2025 को मुजफ्फरपुर के मूसहरी थाना में परिजनों के द्वारा लड़की के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। युवती को शनिवार को खगड़ा रेड लाइट एरिया से बरामद किया गया है। बताया जाता है कि युवती घर से झगड़ा कर बाहर निकल गई थी। भटक कर खगड़ा रेड लाइट एरिया पहुंच गई थी। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि युवती को खगड़ा से बरामद किया गया है। दो महिला को भी हिरासत में लिया गया है। यह पड़ताल की जा रही है की युवती किस परिस्थितियों में वहां पहुंची। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद से ही पुलिस युवती की खोजबीन में जुटी हुई थी। खोजबीन के क्रम में पुलिस को युवती के किशनगंज में रहने का ट्रेस मिला। इसके बाद मुसहरी थाना की पुलिस किशनगंज सदर थाना पहुंची और सदर पुलिस को घटना की जानकारी दी। युवती की बरामदगी के लिए महिला पुलिस के साथ एक टीम गठित किया गया। टीम पहले एक स्थान में पहुंची। जहां पर पुलिस को उक्त युवती को खगड़ा रेड लाइट एरिया में रखने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम के द्वारा खगड़ा रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई। जहां से पुलिस ने युवती को बरामद किया साथ ही दो महिलाओं को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस को युवती को बेचे जाने की भी सूचना मिली थी। इसे लेकर भी पुलिस मामले में हर पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। जांच में कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आ रहे है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।