BJP Organizes 11 Years of Unmatched Achievements Workshop in Kajra 11 साल बेमिसाल कार्यशाला का हुआ आयोजन, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsBJP Organizes 11 Years of Unmatched Achievements Workshop in Kajra

11 साल बेमिसाल कार्यशाला का हुआ आयोजन

11 साल बेमिसाल कार्यशाला का हुआ आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायWed, 11 June 2025 01:47 AM
share Share
Follow Us on
11 साल बेमिसाल कार्यशाला का हुआ आयोजन

कजरा, एक संवाददाता। कजरा बाजार स्थित कृत्यानंद सिंह शॉपिंग कांप्लेक्स में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के 11 साल बेमिसाल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कजरा भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक व प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का नारा है पहले बूथ जीतो, तभी चुनाव जीतो।

यह हमारा पहला लक्ष्य होना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक और बेमिसाल बताते हुए कहा कि इन वर्षों में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की भूमिका है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से लेकर रेकांग पीओके तक विश्व की सबसे ऊंची पर्वतीय रेल पुल का निर्माण कर मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को समाप्त कर भारत ने सख्त संदेश दिया है। कार्यक्रम में कजरा भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार महतो, वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाली सिंह, मोहम्मद अकबर अली, वीरेंद्र सिंह ,डॉक्टर श्यामानंद मंडल, शशिभूषण सिंह ,रंजीत पासवान, दिलीप चंद्रवंशी ,सुबोध तांती, डॉक्टर आर लाल गुप्ता, छोटू सिंह, धीरज कुमार ,चंदन कुमार पांडे आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।