Inauguration of Maithili Play Vidyapatik Ugnana in Rajnagar परिहारपुर में मैथिली नाटक ‘विद्यापतिक उगना का लोकार्पण, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsInauguration of Maithili Play Vidyapatik Ugnana in Rajnagar

परिहारपुर में मैथिली नाटक ‘विद्यापतिक उगना का लोकार्पण

राजनगर के परिहारपुर में मैथिली नाटक 'विद्यापतिक उगना' का लोकार्पण समारोह हुआ। पूर्वमंत्री विनोद नारायण झा ने नाटक का उद्घाटन किया और मैथिली साहित्य के विकास के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीWed, 11 June 2025 11:25 PM
share Share
Follow Us on
परिहारपुर में मैथिली नाटक ‘विद्यापतिक उगना का लोकार्पण

राजनगर, एक प्रतिनिधि। राजनगर के परिहारपुर में मंगलवार की देर शाम मैथिली नाटक ‘विद्यापतिक उगना का लोकार्पण समारोह हुआ। अवसर पर पूर्वमंत्री सह बेनीपट्टी के विधायक विनोद नारायण झा ने राधेश्याम झा लिखित मैथिली नाटक ‘विद्यापतिक उगना का लोकार्पण किया। संबोधन में विधायक श्री झा ने मैथिली साहित्य का विकास व मातृभाषा मैथिली को समृद्धता प्रदान करने में हर संभव सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम में मैथिली साहित्यकार प्रो अमलेन्दु शेखर पाठक, सोनू कुमार झा, रेवती रमण झा व ऋषि वशिष्ठ समेत कई विभुतियों ने भी अपने विचार रखे। एवं राधेश्याम झा लिखित मैथिली नाटक ‘विद्यापतिक उगना का सराहना किया।

कहा कि नए साहित्यकार व रचनाकार का आगमन मैथिली साहित्य के विकास के लिए शुभ संकेत है। अध्यक्षता अखिल भारतीय मिथिला संघ के अध्यक्ष विजयचंन्द्र झा ने व संचालन रेवती रमण झा ने किया। कार्यक्रम को कमलेश प्रेमेन्द्र, चन्देश्वर खान, श्रीमति ललिता झा, शशिभूषण चौधरी, कमलेश झा, शुभ नारायण झा, नंद कुमार झा, बिरेन्द्र झा व राजीव झा ने भी संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।