हर घर झंडा एवं जन आक्रोश चौपाल कार्यक्रम आयोजित
हर घर झंडा एवं जन आक्रोश चौपाल कार्यक्रम आयोजित

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला कांग्रेस इकाई ने सोमवार को हलसी प्रखंड के कैंन्दी गांव में हर घर झंडा एवं जन आक्रोश चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के हलसी प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुशवाहा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने डोर टू डोर संपर्क के माध्यम से हर घर में पार्टी का झंडा लगाया। उसके बाद गांव के सार्वजनिक स्थल पर जन आक्रोश चौपाल का आयोजन कर स्थानीय समस्या पर ग्रामीण से चर्चा किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों ने अपनी समस्या से पार्टी को अवगत कराया।
जिसमें विशेष रूप से ग्रामीणों के बीच स्मार्ट मीटर को लेकर स्थानीय विधायक सह डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के प्रति आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर सरकार गरीबों को लूट रही है। जिले के अन्य स्कूल की तरह ही उनके गांव में भी स्कूल के काम के नाम पर व्यापक धांधली किया गया है। बारी-बारी से चौपाल में शामिल सभी ग्रामीण ने अपनी समस्या से पार्टी को अवगत कराते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पुरजोर समर्थन व सरकार बनने के बाद गांव में विकास का मांग किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों को पूरी तरह से आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या के समाधान के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाएंगे। सरकार बनने पर सबसे पहला काम स्मार्ट मीटर योजना को हटाकर पुरानी रीडिंग मीटर योजना को लागू करेंगे। मौके पर परमानंद सिंह, विष्णदेव महतो, उदय कुमार, चांदो महतो, उमेश रजक, चंद्रशेखर महतो एवं अर्जुन कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।