Congress Strengthens Organization Ahead of Assembly Elections in Lakhisarai पर्यवेक्षक ने कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ समीक्षा बैठक किया, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsCongress Strengthens Organization Ahead of Assembly Elections in Lakhisarai

पर्यवेक्षक ने कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ समीक्षा बैठक किया

पर्यवेक्षक ने कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ समीक्षा बैठक किया

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायSat, 31 May 2025 04:42 AM
share Share
Follow Us on
पर्यवेक्षक ने कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ समीक्षा बैठक किया

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय केएसएस कॉलेज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश के अध्यक्षता में प्रदेश पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ता के साथ समीक्षा बैठक किया। जिसमें मूल रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के वेतन प्रदर्शन के लिए संगठन मजबूती पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक राजकुमार शर्मा, मिथिलेश शर्मा उर्फ मधुकर एवं मो तमन्ना ने कार्यकर्ता को संगठन विस्तार का मंत्र दिया। राजकुमार शर्मा ने कार्यकर्ता से हर घर में झंडा और चौपाल का समीक्षा किया। कहा कि संगठन के प्रति सभी को समर्पित रहना होगा।

आप सभी एक रहेंगे तो कांग्रेस मजबूत होगा। मिथलेश कुमार उर्फ मधुकर ने कहा राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना और गरिबों की लड़ाई लड़ने का काम किया। जिसका नतिजा हुआ कि पीएम नरेन्द्र मोदी को जातिगत जनगणना पर झुकना पड़ा। मो तमन्ना ने कहा कांग्रेस एक विचार है। कांग्रेस जनजन में है। आप सभी कार्यकर्ता मजबूत हैं और लक्खीसराय जिला का संगठन भी। कांग्रेस का यह सीट है और रहेगा। उसके बाद पर्यवेक्षक बारी बारी सभी कार्यकर्ता से मुलाकात किया। अपनी बातों को रखने का साथ उनका सुझाव लिया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष उचित यादव, जय किशोर यादव, रामप्रवेश शर्मा, राजकुमार पासवान, गौरव कुमार, महेश प्रसाद सिंह, बिपिन कुशवाहा, सुनील कुमार, विनय मेहता, धीरज कुमार, भरत राम चंद्रवंशी, गोरखनाथ, पंकज कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील राम, नजमूल हसन, खुर्शीद आलम, हाकीम पासवान, मनोज कुमार, दयानंद दास, राम बिलास सिंह, मनोज कुमार, महेंद्र यादव, महेंद्र पंडित एवं श्रीकांत ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।