BJP Workers Meeting in Makrampur Focus on Strengthening Booths and Government Schemes आम लोगों को बूथ स्तर पर पहुंचाएं जानकारी : सांसद, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsBJP Workers Meeting in Makrampur Focus on Strengthening Booths and Government Schemes

आम लोगों को बूथ स्तर पर पहुंचाएं जानकारी : सांसद

बेनीपुर में भाजपा पूर्वी मंडल क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक हुई। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने केंद्र सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर पर पहुंचाने की बात की। जिला अध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने महिलाओं और वंचित...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSun, 1 June 2025 04:33 AM
share Share
Follow Us on
आम लोगों को बूथ स्तर पर पहुंचाएं जानकारी : सांसद

बेनीपुर। भाजपा पूर्वी मंडल क्षेत्र कार्यसमिति के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को मकरमपुर गांव में हुई। सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर बूथ स्तर पर पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को धारदार बनाने के लिए इस तरह की पहल आवश्यक है। जिला अध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने बूथ की मजबूती के लिए पार्टी संगठन से महिलाओं तथा वंचित समाज को जोड़ने पर जोर दिया। जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बूथ सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जितनी योजनाएं साकार हो रही हैं उसके बारे में लोगों को बताना आवश्यक है।

मंडल अध्यक्ष राजनीश सुंदरम की अध्यक्षता में हुई बैठक में डॉ. अमित झा पप्पू, ललित झा, राहुल कर्ण, संजय मिश्रा, रंजीत ठाकुर, श्याम ठाकुर, अजय झा, निखिलेश चौधरी, राहुल झा, अनिल झा, अरुण राम, इंद्रेश झा, मुनींद्र यादव, भगवान पाठक अटल, दिनेश चौधरी, बिपिन झा, संजय ठाकुर नटवर, मदन महतो, प्रदीप झा, जटाशंकर झा आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।