Tributes Pour in for PDS Dealer Umesh Singh Who Passed Away at 67 पीडीएस डीलर उमेश सिंह के निधन पर शोक, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsTributes Pour in for PDS Dealer Umesh Singh Who Passed Away at 67

पीडीएस डीलर उमेश सिंह के निधन पर शोक

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या चार टोला रामसेन निवासी पीडीएस डीलर उमेश प्रसाद सिंह का सोमवार को निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे और बीते दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से लोगों में शोक का माहौल...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायTue, 11 March 2025 01:22 AM
share Share
Follow Us on
पीडीएस डीलर उमेश सिंह के निधन पर शोक

पीडीएस डीलर उमेश सिंह के निधन पर शोक पीडीएस डीलर उमेश सिंह के निधन पर शोक

बड़हिया, ए.सं.। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या चार टोला रामसेन निवासी सह पीडीएस डीलर उमेश प्रसाद सिंह का सोमवार को निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। बीते दिनों से अस्वस्थ चल रहे उमेश सिंह को इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उनके निधन की सूचना पाकर लोगों में शोक का माहौल है। ज्ञात हो कि मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर भाग लेने वाले उमेश सिंह पीडीएस संघ के जिलाध्यक्ष पद पर थे। निधन बाद पटना से वापस बड़हिया लाए गए शव के अंतिम दर्शन को लेकर जिला भर के पीडीएस डीलर और विभिन्न क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति हुई। जिन्होंने उनके अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित किए। संवेदना व्यक्त करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश, जदयू नेता सुजीत कुमार, मनीष कुमार, रामजी सिंह, कृष्णमोहन सिंह, शम्भु सिंह, संजय कुमार आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।