आईओसी बरौनी केंद्रीय विद्यालय में संभाग स्तरीय खेलकूद का शानदार आगाज
खेलकूद समारोह मे केंद्रीय विद्यालय पटना संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से 280 प्रतिभागी बच्चे तथा अनुरक्षक शामिल शुभारंभ सोमवार को हुआ। संभागीय खेलकूद समारोह के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि...

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। केंद्रीय विद्यालय आईओसी बरौनी में 54वें संभाग स्तरीय खेलकूद का शुभारंभ सोमवार को हुआ। संभागीय खेलकूद समारोह के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि आईओसी बरौनी के कार्यपालक निदेशक सह अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति सत्य प्रकाश थे। विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार मिश्र ने ईडी का स्वागत किया। संबोधन में प्राचार्य ने बताया कि इस खेलकूद समारोह मे केंद्रीय विद्यालय पटना संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से 280 प्रतिभागी बच्चे तथा अनुरक्षक आए हैं। इसमें हैंडबॉल अंडर 17, अंडर 14 एवं क्रिकेट अंडर 17 अंडर 14 खेल में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगी। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में अपने लगभग 40 वर्ष पहले इस प्रकार केंद्रीय विद्यालय की खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने तथा अपने केवियन होने का गर्व महसूस कराते हुए बच्चों को खेल भावना एवं गुरु भक्ति का भाव रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों को खेल शपथ दिलाकर खेल प्रतियोगिता आरंभ करने की अनुमति प्रदान की। इस कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद ईडी ने विद्यालय के प्रांगण में पौधरोपण किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गान एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका अनुपमा कुमारी, खेल शिक्षक अमित वर्मा , मुख्य अध्यापिका सपना सिंह के अतिरिक्त विद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सौरभ मिश्र एवं पीसी मिश्र ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।