Murder of Youth in Madhepura Family Grieves as Police Launches Hunt for 15 Accused युवक की हत्या से परिवार में मचा कोहराम, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsMurder of Youth in Madhepura Family Grieves as Police Launches Hunt for 15 Accused

युवक की हत्या से परिवार में मचा कोहराम

मधेपुरा के आजाद टोला में एक युवक अभिमन्यु कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराSun, 15 June 2025 02:18 AM
share Share
Follow Us on
युवक की हत्या से परिवार में मचा कोहराम

मधेपुरा, नगर संवाददाता। शहर के आजाद टोला में शुक्रवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख- पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई के आवेदन के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मालूम हो कि खेदन बाबा चौक के पास साहुगढ़ जाने वाली सड़क पर आजाद टोला वार्ड दो निवासी तरुण यादव के पुत्र अभिमन्यु कुमार यादव (30) बदमाशों ने शुक्रवार की रात गोलियों से भून कर हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार अभिमन्यु शुक्रवार रात करीब 10 बजे पेट्रोल पंप से डीजल लेकर घर लौट रहे थे।

घर से लगभग 150 मीटर पहले आजाद टोला वार्ड नंबर नौ के पास पहले से घात लगाए कार व बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। बदमाशों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया। अभिमन्यु के बड़े भाई अखिलेश कुमार ने बताया कि दो बाइक और एक कार से आए बदमाशों ने अभिमन्यु को निशाना बनाया। पोस्टमार्टम में उनके शरीर में दो गोलियां मिलीं। एक गोली सीने में और एक सिर में लगी थी। अखिलेश ने आजाद टोला निवासी अभिषेक, गुरुदयाल, प्रदीप, अजय सहित 15 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उन लोगों से पहले जमीन को लेकर विवाद था। वर्ष 2022 में विवाद सुलझ गया था। अभिमन्यु का किसी से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अभिमन्यु को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया। सहरसा के एक निजी नर्सिंग होम में उसकी मौत हो गयी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रीना देवी, मां महासुंदरी देवी, पिता तरुण यादव समेत परिवार के लोग घटना के बाद से बदहवाश हैं। वहीं मृतक के पुत्र प्रियांशु और पुत्री अंशु कुमारी अपने सिर से पिता का साया उठने से बेहद सदमें में हैं। मृतक के बड़े अखिलेश कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। थाना अध्यक्ष विमलेन्दु कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। हत्याकांड में संलिप्त बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।