राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से अंचल कार्यालय का कामकाज ठप
मधेपुरा में राजस्व कर्मचारी सत्तरह सूत्री मांगों को लेकर एक महीने से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण सरकारी योजनाएं और अन्य कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। आवेदनकर्ताओं को जानकारी के लिए अंचल कार्यालय आना...

मधेपुरा। सत्तरह सूत्री मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारी एक महीने से हड़ताल पर हैं। अपने मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ राजस्व कर्मचारी एकजुट होकर ग्रेड पे, बाइक सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से अंचल कार्यालय में सरकारी योजना सहित अन्य कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल से आवेदनकर्ता द्वारा ऑनलाइन दाखिल खारिज, परिमार्जन,जमीन नापी,रसीद,कई सरकारी योजना प्रभावित हैं। इसके अलावा खासकर जमीन संबंधित जांच रिपोर्ट कार्य भी बाधित हो रही हैं। आवेदनकर्ता प्रतिदिन अंचल कार्यालय पहुंचकर ऑनलाइन आवेदन के बारे में जानकारी लेने पहुंचचते हैं। लेकिन उनलोगो को किए गए आवेदन पर मौजूद कर्मचारी राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल की बात बताई जाती हैं।
लोग मायूस होकर लौट जाते हैं। सदर अंचल कार्यालय के अंचलाधिकारी केशिका कुमारी ने बताया कि राजस्व कर्मचारी के हड़ताल से अंचल कार्यालय का कामकाज पूरी तरह बाधित है। जमीन संबंधित कई जांच रिपोर्ट मामले पेडिंग है। शनिवार तक राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने की संभावना जताई जा रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।