हसनपुरा के युवक की मुंबई में संदेहास्पद स्थिति में मौत
महसनपुरा के हसनपुरा निवासी 25 वर्षीय भोला सहनी की मुंबई में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब उसके माता-पिता गांव से मुंबई गए थे। छोटे भाई सोनू को इसकी सूचना मिली। भोला दो बहनों और दो...

महसनपुरा। एमएच नगर थाने के हसनपुरा निवासी स्व कांशीनाथ सहनी के 25 वर्षीय पुत्र भोला सहनी की मुंबई में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी रोने - बिलखने लगे। मृतक दो बहन व दो भाइयों में बड़ा था। छह साल पहले मृतक के माता - पिता की मौत हो चुकी है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दस दिन पूर्व दोनों पति पत्नी गांव से मुंबई गए थे। तभी सोमवार को घर पर रह रहे छोटे भाई सोनू कुमार को बड़े भाई की मौत की सूचना मिली।
मौत की घटना के बाद परिजन रोने - बिलखने लगे। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।