Tragic Accident Woman Dies After Falling from Motorcycle in Basti चलती बाइक से गिरी महिला, मौत, Basti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBasti NewsTragic Accident Woman Dies After Falling from Motorcycle in Basti

चलती बाइक से गिरी महिला, मौत

Basti News - बस्ती में एक महिला, जो अपने पति के साथ बाइक पर थी, अचानक असंतुलित होकर गिर गई और मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रिठिया के पास हुआ जब दोनों रिश्तेदारी से लौट रहे थे। महिला के परिवार में कोहराम मच गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, बस्तीTue, 17 June 2025 07:38 PM
share Share
Follow Us on
चलती बाइक से गिरी महिला, मौत

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। फोरलेन पर नगर थानांतर्गत रिठिया के पास पति संग बाइक से जा रही महिला अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना परिवार में पहुंची तो कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि कप्तानगंज थानाक्षेत्र के भूपालपुर के छोटी कच्चीपुर निवासी राधेश्याम अपनी पत्नी बसंती देवी (45) बाइक पर बैठाकर रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। रविवार को दोनों बाइक से रिश्तेदारी में गए थे। घर पर बंधी भैंस का दूध दुहने के लिए सुबह साढ़े पांच बजे ही वहां से दोनों लोग निकल गए थे।

रास्ते में रिठिया के पास बाइक से असंतुलित होकर गिरने से बसंती देवी की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राधेश्याम पीडब्ल्यूडी विभाग में बेलदार के पद पर तैनात हैं। बसंती देवी की चार संतानों में दो बेटे सूरज व लड्डू और दो बेटियां कुमकुम व निशा हैं। मौत की सूचना पर गांव में मातम पसर गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।