Health Minister Mangal Pandey Criticizes Congress for Caste Census Politics जातीय गणना के मुद्दे पर कांग्रेस हुई बेपर्दा: मंगल, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsHealth Minister Mangal Pandey Criticizes Congress for Caste Census Politics

जातीय गणना के मुद्दे पर कांग्रेस हुई बेपर्दा: मंगल

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कांग्रेस की जातीय गणना पर राजनीति की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलाने और वोट पाने के लिए जातीय उन्माद भड़काने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाTue, 17 June 2025 07:31 PM
share Share
Follow Us on
जातीय गणना के मुद्दे पर कांग्रेस हुई बेपर्दा: मंगल

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि जातीय गणना के मुद्दे पर कांग्रेस की राजनीति पूरी तरह से बेपर्द हो चुकी है। इसलिए अब कांग्रेस भ्रम और अफवाह की राजनीति करने लगी है। जातीय गणना की तोता रटन्तु कांग्रेसी मांग के पीछे उसकी मंशा पूरे देश में जातीय उन्माद फैला कर वोट साधने की थी। श्री पांडेय ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जातीय गणना का निर्णय कर कांग्रेस की उन्मादी राजनीति की मिट्टी पलीद कर दी। मोदी के मास्टर स्ट्रोक के बाद कांग्रेसी रणनीतिकार जातीय गणना को लेकर देश को गुमराह करने की साजिश कर रहे हैं।

कांग्रेस की पूरी राजनीति ही अंग्रेजों की ‘बांटो और राज करो की नीति से प्रेरित-प्रभावित रही है। कभी देश को उत्तर-दक्षिण में कांग्रेस बांटने की कोशिश करती है तो कभी जाति के आधार पर हिन्दू समाज को विखंडित करने का सपना देखती है। श्री पांडेय ने कहा कि सत्ता पाने और वोट हासिल करने के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।