आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की हुई बैठक
हसनपुर में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें 40 सूचकांकों की विभागवार समीक्षा की गई। विकास की गति धीमी पाई गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं के...

हसनपुर। प्रखंड कार्यालय के सभागार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत समीक्षात्मक बैठक हुई। इसमें 40 सूचकांकों की विभागवार समीक्षा की गई। सर्वाधिक सूचकांकों के विकास की गति काफी धीमी देखी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए पंचायतों में शिविर लगाने एवं एनीमिया स्क्रीनिंग टी थ्री कैम्प लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने माइक्रोप्लान बनाने के लिए जीविका, शिक्षा विभाग एवं आंगनवाड़ी विभाग से सहयोग लेने की बात कही। गर्भवती महिलाओं में मातृ एनीमिया की रोकथाम के लिए परीक्षण, उपचार एवं परामर्श की व्यवस्था करने की सलाह दी। मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नूतन कुमारी, राजस्व पदाधिकारी अमृत राज, डा. अरविंद कुमार,बीईओ डा. संगीता मिश्रा, सीडीपीओ अमर ज्योति, पीओ मनरेगा अमरेन्द्र कुमार, अंजय कुमार आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।