9.44 करोड़ की लागत से गोड्डा में बनेंगे 12 चेकडैम
गोड्डा में मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत 12 चेक डैम का निर्माण किया जाएगा। कुल लागत 9.44 करोड़ है, और निविदा 28 जून को प्रकाशित होगी। कार्य 15 जुलाई को आवंटित किया जाएगा, और 12 महीने में पूरा...

गोड्डा। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत जिला भर के विभिन्न प्रखंडों में 12 छोटे बड़े चेक डैम का निर्माण किया जाएगा। इन सभी योजनाओं की स्वीकृति के बाद लघु सिंचाई प्रमंडल, गोड्डा कुल 9.44 करोड़ की लागत से यह कार्य किया जाना है। वेबसाइट पर उक्त कार्य के निविदा का प्रकाशन 28 जून को किया जाएगा। 15 जुलाई को निविदा खुलने के बाद कार्य आवंटित कर दिया जाएगा और 12 माह में कार्य समाप्त करने की समय सीमा दी गई है। कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल गोड्डा द्वारा निविदा आमंत्रित की गई है। इसके तहत छोटे-बड़े जलाशयों व चेक डैम का निर्माण शामिल है।
जिससे सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा सकेगा। परियोजनाओं में ठाकुरगंगटी, पोड़ैयाहाट, महागामा, सुंदरपहाड़ी, बसंतराय और गोड्डा प्रखंड शामिल हैं। सबसे अधिक लागत वाली योजना ठाकुरगंगटी प्रखंड की है, जहां जतनपुर नदी में और सोनपुर में कौआ नदी के पास दो स्थानों पर चेक डैम निर्माण का प्रस्ताव है, जिसकी अनुमानित राशि क्रमशः 1.01 करोड़ और 1.05 करोड़ है। इन सभी चेक डैम के निर्माण के बाद भविष्य में सैकड़ों एकड़ जमीन में सिचाई के पानी उपलब्ध होगा। गोड्डा जिला की खेती वर्षा जल पर निर्भर है। कभी अल्पवृष्टि तो कभी अनावृष्टि के वजह से किसान को काफी नुकसान होता है। गोड्डा के किसान खेती से मुह मोड चुके हैं। सिंचाई काफी महंगी हो गई है। लेकिन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से अब गोड्डा की सिंचाई व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इन सभी चेक डैम के निर्माण को जिले में सिंचाई सुविधा विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे कृषि उत्पादकता और किसानों की स्थिति में सुधार की उम्मीद की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।