जिला कारागार में बंदियों को कराया गया योगाभ्यास
Mau News - मऊ जिला कारागार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के अवसर पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। पतंजलि योग समिति और युवा भारत ने मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कई बंदियों ने भाग लिया।...

मऊ। जिला कारागार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के अवसर पर बंदियों के लिए विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। पतंजलि योग समिति और युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्त्रम में दर्जनों बंदियों ने भाग लिया। युवा भारत उत्तर प्रदेश (पूर्वी) के राज्य प्रभारी बृज मोहन ने बंदियों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने विभिन्न योगासन, प्राणायाम, मंत्रोच्चार और ध्यान का अभ्यास कराया। इसके साथ ही योगिक जॉगिंग और सूर्य नमस्कार का भी अभ्यास करवाया। बृज मोहन ने बताया कि योग शरीर को स्वस्थ रखने का साधन है। यह मन और आत्मा को शुद्ध करने का माध्यम भी है।
उन्होंने कहा कि जेल में योग से बंदियों को नई ऊर्जा और शांति मिलेगी। यह आत्म-संशोधन की प्रेरणा भी देगा। कार्यक्त्रम में कई बंदियों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। जेल प्रशासन ने भी इस आयोजन में स्त्रिरय सहयोग दिया। जेल अधिकारियों के अनुसार ऐसे कार्यक्त्रम बंदियों में सकारात्मक सोच और अनुशासन लाते हैं। यह उनके आत्म-विकास में भी सहायक होते हैं। कार्यक्त्रम के समापन पर सभी बंदियों को 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।