First Shri Vidya Koti Kumkumarchana Mahayagna from June 21-23 for National Progress and World Peace 20 को श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ को लेकर निकलेगी शोभा यात्रा, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsFirst Shri Vidya Koti Kumkumarchana Mahayagna from June 21-23 for National Progress and World Peace

20 को श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ को लेकर निकलेगी शोभा यात्रा

शहर के धर्मसभा भवन में 21 से 23 जून तक श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन होगा। इस महायज्ञ में महिलाओं की भारी संख्या जुटेगी और तीन करोड़ बार कुमकुम अर्चना की जाएगी। शोभायात्रा 20 जून को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाTue, 17 June 2025 07:36 PM
share Share
Follow Us on
20 को श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ को लेकर निकलेगी शोभा यात्रा

शहर के धर्मसभा भवन में पहली बार श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन होगा। पूज्य स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी महाराज के सानिध्य में 21 से 23 जून तक महायज्ञ होगा। इसमें भारी संख्या में महिलाएं जुटेंगी। देश उन्नति, विश्व शांति और लोक कल्याण के लिए होने वाले महायज्ञ में तीन करोड़ बार कुमकुम अर्चना होगी। रामानुजाचार्य मठ के महंत वेंकटेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने बताया कि 21 जून से आयोजित होने वाले महायज्ञ की तैयारी जोरों से चल रही है। महायज्ञ शुरू होने से एक दिन पहले 20 जून को मां मंगला गौरी मंदिर स्थित अक्षयवट से गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी।

विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभा यात्रा यज्ञ स्थल धर्मसभा भवन आकर समाप्त होगा। 21 जून से महायज्ञ यानी पूजा-अर्चना शुरू होगी। 21 जून की सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक कुमकुमार्चना होगी। दूसरे दिन 22 जून की सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक होगी। अंतिम दिन भी अर्चना के बाद शाम में महायज्ञ की पूर्णाहूति होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।