Suspicious Death of Newlywed Woman in Durgapur Brother Files Case Against Husband and 6 Others दहेज हत्या में छह के खिलाफ केस दर्ज, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsSuspicious Death of Newlywed Woman in Durgapur Brother Files Case Against Husband and 6 Others

दहेज हत्या में छह के खिलाफ केस दर्ज

पुरैनी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में नवविवाहिता मनीषा की संदेहस्पद मौत हुई है। उसके भाई ने पति मुकेश समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शादी के बाद मनीषा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराMon, 9 June 2025 01:01 AM
share Share
Follow Us on
दहेज हत्या में छह के खिलाफ केस दर्ज

पुरैनी, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में पिछले दिनों नवविवाहिता की संदेहस्पद मौत के मामले में मृतका के भाई ने पति सहित 6 लोगों पर पुरैनी थाना में केस दर्ज कराया। चौसा थाना अंतर्गत घोषई पंचायत के तेतरी टोला वार्ड 9 निवासी मंटू मंडल के पुत्र पप्पू मंडल ने आवेदन में बताया है कि उसकी बहन मनीषा की शादी अक्टूबर 2024 में दुर्गापुर गांव वार्ड 4 निवासी कुलदीप मंडल के पुत्र मुकेश कुमार से हुई थी। शादी के बाद से मनीषा अपने ससुराल में रह रही थी। ससुराल वाले उसे दहेज के लिए बराबर प्रताड़ित करते थे। मनीषा को जान से मारने की साजिश रची जा रही थी।

इसी बीच मजदूरी करने के लिए प्रदेश चला गया। 2 जून को करीब दस बजे मुकेश मंडल के परिजनों ने बहन मनीषा की हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर दुर्गापुर गांव पहुंचे तो उसकी बहन की संदेहस्पद अवस्था में मौत हुई थी। पुरैनी पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव मधेपुरा भेज दिया। थाना अध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।