Triumphant Tiranga Yatra Celebrates Indian Army s Success in Operation Sindoor ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को घुटने पर लाया, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsTriumphant Tiranga Yatra Celebrates Indian Army s Success in Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को घुटने पर लाया

उदाकिशुनगंज में एनडीए कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा प्रखंड परिसर से शुरू होकर विभिन्न चौकों से होते हुए वापस आई। इस दौरान लोगों ने आतंकवाद के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराSat, 24 May 2025 02:31 AM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को घुटने पर लाया

उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शुक्रवार को एनडीए कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाला। उदाकिशुनगंज नगर अध्यक्ष हरिलाल मंडल और प्रखंड मंडल अध्यक्ष बादल कुमार के संयुक्त नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा प्रखंड परिसर से निकल कर बैंक चौक, गुदरी चौक, दुर्गा मंदिर चौक, सरयुग चौक, पटेल चौक, जेल चौक होते हुए पुन प्रखंड परिसर में आकर संपन्न हुआ। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष सैलानियों की हत्या का करारा जवाब आपरेशन सिंदूर से दिया गया है। देश के वीर सपूतों ने आतंकियों के सभी ठिकानो पर हमला कर पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबुर कर दिया।

मौके पर जदयू नेता प्रदीप मंडल ने कहा कि हिन्दुस्तान पर हमला करने वालों को हमारी सेना बर्दाश्त नहीं करेगी। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलामंत्री विवेकानंद सिंह,जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार मेहता, जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल, जदयू नेता राजकुमार साह, राजीव कुमार सिंह, अमित कुमार, निलेश यादव, सुनीता देवी, अंजली देवी, संतोष मंडल, अजय मंडल, अनिल कुमार बबलू, मालिक राय, पंकज शर्मा, अजय पाठक, लाल बहादुर शास्त्री, खुशीलाल मंडल, योगेन्द्र मुखिया, गणेशी मंडल, अंजनी कुमार आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।